फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव ने ऐसे किया गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइंस डे विश, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Thu, 13 Feb 2020 02:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 13 Feb 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao Wrote A Letter To Girlfriend Patralekhaa On The Occasion of Valentines Day
rajkumar rao

वैलेंटाइंस डे यानी प्यार के इजहार का दिन। इस दिन को लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए चुनते हैं। अभी वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है। तो ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स क्यों पीछे रहेंगे। बॉलीवुड स्टार्स भी लगे हैं इस दिन को खास बनाने में। अपने प्यार का इजहार करने में। हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

Rajkumar Rao Wrote A Letter To Girlfriend Patralekhaa On The Occasion of Valentines Day
rajkumar rao

अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के लिए वैलेंटाइंस डे बेहद खास बना दिया है। इस खास मौके पर राजकुमार ने पत्रलेखा को एक पत्र लिखकर अपने प्यार का इजहार किया है। राजकुमार का ये तरीका उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। राजकुमार का ये पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पत्र के जरिए राजकुमार ने पत्रलेखा को बताया है कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं।

Rajkumar Rao Wrote A Letter To Girlfriend Patralekhaa On The Occasion of Valentines Day
rajkumar rao

अपने इस पत्र को राजकुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। राजकुमार ने इस पत्र में लिखा, 'डियर पत्रलेखा, ये मोहब्बत का महीना है और मैं इसके बारे में ही सोच रहा था। सोच रहा था मोहब्बत के बारे में और उन शब्दों या इशारों के बारे में जिनके जरिए हम इसे जाहिर करते हैं। मेरे कई रोमांटिक और अच्छे रोल्स करने के बावजूद मेरे जेहन में प्यार को कुबूल करने, जाहिर करने, इशारे करने को लेकर सवाल आते हैं। सवाल जो इस बारे में हैं कि वो आपको कैसा महसूस कराते हैं बनाम वो आपको कैसे लगते हैं। अब आप कह सकते हैं कि क्या वाकई? लेकिन प्यार वो है जिसमें दुनिया गोल घूम जाती है। हां, ऐसा ही होता है। लेकिन इसे लेकर बहुत कुछ बुरा भी कहा गया है और बहुत मिसअंडरस्टैंड किया गया है। मेरी फिक्र उन्हीं झूठों को लेकर है।'

View this post on Instagram

Happy Valentine’s Day @patralekhaa #greatertogether

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao Wrote A Letter To Girlfriend Patralekhaa On The Occasion of Valentines Day
rajkumar rao

राजकुमार आगे लिखते हैं, 'कितनी बार ऐसा होता है कि हम 'प्यार में पागल' और 'प्यार में अंधे' जैसी बातें कहते हैं ताकि अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सकें। क्या कभी रुककर सोचा है कि इनका क्या मतलब होता है? क्या प्यार वो है जो लॉजिक से परे हो जाता है, क्या ये वो है जो आपको बेबस बना कर छोड़ देता है?' राजकुमार ने दो पन्नों का पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अपने दिल की सारी बातें कही हैं।

विज्ञापन
Rajkumar Rao Wrote A Letter To Girlfriend Patralekhaa On The Occasion of Valentines Day
patralekha and rajkummar rao - फोटो : social media

प्यार का इजहार करते हुए राजकुमार ने ये भी बताया कि उन्होंने कई उतार-चढ़ाव साथ में देखे हैं लेकिन इसमें सबसे अच्छा यही था कि वो दोनों हमेशा साथ रहे बिना किसी फैंसी डेट्स और बिना किसी महंगे तोहफे के। बात करें राजकुमार के फिल्मी करियर की तो राजकुमार ने साल 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म से डेब्यू किया था। जिसके बाद उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा। उन्होंने 10 सालों में अब तक 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed