{"_id":"5e44fd9d8ebc3ee58d4816d6","slug":"throwback-vinod-mehra-birth-anniversary-rekha-and-his-love-story-and-unseen-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: रेखा से शादी के लिए मां को नहीं मना पाए विनोद मेहरा, विवादित रही एक्टर की पर्सनल लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback: रेखा से शादी के लिए मां को नहीं मना पाए विनोद मेहरा, विवादित रही एक्टर की पर्सनल लाइफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विनोद मेहरा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उस दौर में विनोद मेहरा की दीदी शारदा फिल्मों में सह अभिनेत्री की भूमिकाएं निभाती थीं। विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। आइए आज Throwback में आपको दिखाते हैं विनोद मेहरा की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
2 of 5
विनोद मेहरा
- फोटो : ट्विटर
विनोद के फिल्म करियर के मौसम को खुशनुमा बनाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जबरदस्त हाथ है। शक्ति सामंत की फिल्म अनुराग (1972) में मौसमी-विनोद पहली बार साथ आए। विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से वह हीरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस जमाने की हर एक्ट्रेस विनोद के करीब होना चाहती थीं।
3 of 5
रेखा के साथ विनोद मेहरा
इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। बीबीसी के मुताबिक विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। इस तरह ये रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vinod mehra
1974 में आई निर्देशक-अभिनेता महमूद की फिल्म कुंवारा बाप में विनोद ने गेस्ट अपेयरियंस का रोल किया। बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा को प्रतिष्ठा नहीं मिलने से विनोद अकसर उदास रहा करते थे। जब अभिनेता के रूप में उनके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं रहा तो वे निर्देशन के मैदान में उतरे। उन्होंने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया है। इस दौरान वह हीरो के साथ साथ हीरो के भाई और दोस्त के तौर पर भी नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
vinod mehra
विनोद मेहरा ने ऋषि कपूर-अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर फिल्म 'गुरुदेव' शुरू की, ये तीनों इंडस्ट्री के कामयाब सितारे थे, लेकिन गुरुदेव को बनने में लंबा वक्त लगा। ये भी कहा जाता है कि इन सितारों ने डेट्स देने में विनोद को बहुत सताया जिससे विनोद तनाव में रहने लगे। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही विनोद चल बसे। फिल्मों के अलावा विनोद मेहरा अपनी तीन शादियों की वजह से भी चर्चा में रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।