फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के नए कपल बने राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन, 'फन्ने खां' को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 12 Jul 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao and Aishwarya Rai Bachchan are new b town couple for Fanney Khan
fanny khan
'ओमर्टा', 'शादी में जरूर आना' जैसी सीरियस फिल्में कर चुके राजकुमार राव अब ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'फन्ने खां' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। राजकुमार राव पहली बार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
Rajkummar Rao and Aishwarya Rai Bachchan are new b town couple for Fanney Khan
फिल्म फन्ने खां में ऐश्वर्या एक अंतरराष्ट्रीय गायिका की भूमिका निभा रही हैं। राजकुमार राव ऐश्वर्या के साथ काम करके बहुत खुश हैं। फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा- बी टाउन में अब लोग एक नई जोड़ी से मिलेंगे और मुझे इस बात की खुशी है। फिल्म में हम दोनों की जोड़ी दमदार है और मैं यकीनन ये कह सकता हूं कि लोगों को ये जोड़ी पसंद आएगी।
Rajkummar Rao and Aishwarya Rai Bachchan are new b town couple for Fanney Khan
fanney khan
आज ही फिल्म का नया गाना जवां हैं मोहब्बत रिलीज हुआ है। जिसमें ऐश्वर्या काफी ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें कि 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao and Aishwarya Rai Bachchan are new b town couple for Fanney Khan
fanney khan
यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। वहीं बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की तो यह दोनों स्टार बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed