{"_id":"617d49088f5b1133ed12dc06","slug":"rajkummar-rao-and-patralekha-are-getting-married-in-november-2021-wedding-dates-are-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव और पत्रलेखा: जानिए कब शादी कर रहा है यह जोड़ा? मैरिज डेट आउट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव और पत्रलेखा: जानिए कब शादी कर रहा है यह जोड़ा? मैरिज डेट आउट
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो यह जोड़ा अगले महीने ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की तारीख भी आउट हो गई है। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा अगले महीने की 10 तारीख यानी कि 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों 10-11-12 नवंबर में से किसी एक दिन शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी एकदम अंतरंग शादी होगी।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में सीमित लोग ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दोनों के परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं।
3 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी के लिए राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीबी लोगों को निमंत्रण भेजना भी शुरू कर दिया है। दोनों की शादी की तारीफ फिक्स हो गई है और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि, अभी दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अलग-अलग रिपोर्ट में दोनों की शादी की तारीख के आउट होने की बात कही जा रही है और यह दावा किया जा रहा है कि यह जोड़ा 10 नवंबर को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : Social Media
राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने प्यार की कहानी को खुले तौर पर बयां करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस को लंबे वक्त से उनकी शादी का इंतजार है और यह उनके लिए खुशखबरी है कि उनके फेवरेट कपल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इस वक्त राजकुमार राव, कृति सेनन के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वे अपने फिल्म के प्रमोशन को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी शामिल हुए थे। हालांकि, राजकुमार राव और पत्रलेखा की तरफ से अभी शादी की खबरों की पुष्टि बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।