न्यूटन, बरेली की बर्फी और शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 'मेंटल है क्या' के बाद राजकुमार हंसल मेहता की फिल्म 'ओमर्टा' मे नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है।
IAS अफसर के बाद आतंकवादी बने राजकुमार, पत्रकार की हत्या के आरोप में मिलेगी 'फांसी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
The antagonist rises. Here is the poster for our newest offering #Omerta - the true story of Omar Saeed Sheikh. Trailer out on March 14, 2018. @RajkummarRao @SWISSENTERTAIN3 #KarmaMedia @Omerta2018 pic.twitter.com/v7Cp6nKYGk
— Hansal Mehta (@mehtahansal) March 12, 2018
फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि फिल्ममेकर हंसल मेहता और राजकुमार राव फिर से लोगों को सरप्राइज करने वाले हैं, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है।
बता दें कि ये हंसल मेहता और राजकुमार राव की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म सिटी लाइट्स, शाहिद और अलीगढ़ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 20 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।