{"_id":"5bb08754867a557f195f4c3b","slug":"rajkummar-rao-next-film-with-dharma-production-dostana-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्त्री' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, सीक्वल में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्त्री' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, सीक्वल में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'स्त्री' की सफलता एंजॉय कर रहे राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। लीक से हटकर रोल करने वाले राजकुमार राव की हाल में रिलीज कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद उनकी गिनती लीडिंग एक्टर्स में की जाने लगी है।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : File Pic
राजकुमार राव पर बड़े डायरेक्टर्स का भरोसा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब एक बड़े फिल्ममेकर ने राजकुमार राव से संपर्क किया है और अपनी अगली फिल्म में उन्हें लेने जा रहे हैं हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
3 of 5
rajkummar rao
जी हां, दरअसल करण जौहर पिछले काफी समय से 'दोस्ताना' के सीक्वल पर काम कर रहे हेैं। फिल्म का निर्देशन इस बार कॉलिन डी कुन्हा करेंगे। जबकि पहले पार्ट का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था और अपने विषय की वजह से चर्चा में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan johar
करण जौहर चाहते थे कि दूसरे पार्ट में नई स्टारकास्ट हो। पहले पार्ट में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। ऐसे में राजकुमार राव के साथ कौन होगा, ये अभी तक तय नहीं हुआ हैं। यही नहीं राजकुमार फिल्म के किस किरदार को निभाएंगे इसकी घोषणा होना भी बाकी है।
विज्ञापन
5 of 5
stree
राजकुमार राव की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज 'स्त्री' थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 130 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्में राजकुमार राव के अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। इसके अलावा उनके साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।