बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों 'गन्स एंड गुलाब्स' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अब तक दर्शकों को अपने कई किरदार से लुभाया है। उन्होंने 'अलीगढ़', 'काई पो चे', 'शाहिद', 'ट्रैप्ड' और कई अन्य फिल्मों में बहुमुखी भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने साल 2017 में आई वेब सीरीज 'बोस: डेड ऑर अलाइव' में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया था। अब अभिनेता आगामी परियोजना के लिए भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की भूमिका निभाएंगे। अब उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है।
Rajkummar Rao: 'मैं उन्हें अलग तरीके से प्रस्तुत करना चाहता हूं', भगत सिंह की भूमिका निभाने पर बोले राजकुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने साफ तौर पर कहा कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट में भगत सिंह की भूमिका निभाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक, मैं भगत सिंह और उनकी यात्रा के बारे में बहुत भावुक हूं और जो कुछ भी आपने अब तक देखा है, उससे बहुत अलग तरीके से उन्हें स्क्रीन पर पेश करना, यह बहुत अच्छा भी था, लेकिन अगर मैं कभी भगत सिंह का किरदार निभाऊंगा तो यह उनके जीवन पर एक बहुत अलग दृष्टिकोण होगा। एक अभिनेता के रूप में उनका किरदार निभाना मेरे लिए बहुत अलग होगा।'
Gadar 2: अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी बनी 300 करोड़ी, जी स्टूडियोज की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा गदर
साल 2017 में सुभाष चंद्र बोस का किरदार बेहतरीन रूप से निभाने के बाद अब राजकुमार राव भगत सिंह के किरदार को पर्दे पर उतारने की तैयारियां कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और स्क्रिप्टिंग में खुद भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अभी बहुत ही शुरुआती स्टेज पर है, जहां लेखकों की टीम फिलहाल भगत सिंह की जिंदगी के किस्सों पर रिसर्च करने और उन्हें लिखने में व्यस्त है।
South Stars: साउथ स्टार्स ने बॉलीवुड पर दिए बयान, किसी ने एक्ट्रेस पर उठाया सवाल तो किसी ने भाषा पर कही यह बात
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को ओटीटी पर लाया जाएगा। इसे उसी हिसाब से बनाया जा रहा है। टीम भगत सिंह पर ऐसा कंटेंट तैयार करना चाहती है, जैसा कभी न किया गया हो। फिलहाल, प्रोजेक्ट बहुत ही शुरुआती दौर में है और लिखने में ही करीब छह से आठ महीने लग जाएंगे।
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने वाले एल्विश से सीएम मनोहर लाल ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
वहीं, बात करें अभिनेता के फिल्मी करियर की तो राजकुमार राव अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। 2018 की सफल हॉरर कॉमेडी की अगली कड़ी की घोषणा इस साल अप्रैल में निर्माता दिनेश विजान ने की थी। फिल्म का आधार मध्य प्रदेश के चंदेरी में सेट किया गया था, जहां एक उत्सव के दौरान रात में एक आत्मा पुरुषों का अपहरण कर लेती थी। पहले भाग में पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना सहित अन्य कलाकार भी थे। इसके अलावा राजकुमार राव जान्हवी कपूर के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आएंगे।
Love Story: शाही खानदान की पूजा पर दिल हार बैठे सनी देओल, फिर गुपचुप तरीके से 'तारा सिंह' ने रचाई शाद