फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars: साउथ स्टार्स ने बॉलीवुड पर दिए बयान, किसी ने एक्ट्रेस पर उठाया सवाल तो किसी ने भाषा पर कही यह बात

Fri, 18 Aug 2023 04:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Aug 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
south stars controversial statement on bollywood rana daggubati shruti hassan ram charan
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल साउथ बनाम बॉलीवुड में तगड़ी बहस देखने को मिली थी। किच्चा सुदीप के एक बयान से शुरू हुई यह बहस लंबी चली थी और आज भी कभी न कभी इसपर बात हो ही जाती है। बीते कुछ दिनों में दक्षिण भारत की फिल्में 'पुष्पा द राइज', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'आरआरआर' सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन फिल्मों को देखने के बाद ही लोगों का कहना है कि बॉलीवुड अब साउथ सिनेमा के आगे फीका पड़ रहा है। वहीं कुछ साउथ सितारों का कहना है कि बॉलीवुड उनको अफोर्ड नहीं कर सकता है, वहीं किसी को बॉलीवुड में आउटसाइडर की तरह फील होता है। अब हाल ही में राणा दग्गुबाती ने सोनम कपूर को लेकर भी बयान दिया है जिसपर चर्चा हो रही है। तो चलिए आपको उन साउथ सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने बॉलीवुड को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिए हैं। 

south stars controversial statement on bollywood rana daggubati shruti hassan ram charan
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

राणा दग्गुबाती
राणा दग्गुबाती ने हाल ही में बिना नाम लिए सोनम कपूर पर निशाना साधा है। राणा ने कहा कि दुलकर सलमान एक हिंदी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। यह शूटिंग मेरे घर के पास हो रही थी तो मैं सबसे मिले चला गया। उस वक्त मैंने देखा कि हिंदी फिल्मों की एक मशहूर एक्ट्रेस लंदन में अपने लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग की बातों में बिजी थीं। वह काम पर ध्यान नहीं दे रही थीं और शॉट्स अच्छे नहीं हो रहे थे। इसी बयान पर बवाल मचा हुआ है। 

south stars controversial statement on bollywood rana daggubati shruti hassan ram charan
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू
महेश बाबू से से कई बार बॉलीवुड में डेब्यू पर सवाल किया जा चुका है और ऐसा ही फिल्म ‘मेजर’ के ट्रेलर इवेंट में भी हुआ था। लेकिन इस मौके पर महेश बाबू ने हिंदी सिनेमा में आने के लिए साफ इनकार कर दिया और कहा कि बॉलीवुड वाले उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते। अभिनेता ने कहा, ‘मैं ऐसी इंडस्ट्री में काम करने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता जो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते। मुझे यहां जो सम्मान मिलता है वह बहुत है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
south stars controversial statement on bollywood rana daggubati shruti hassan ram charan
प्रियामणि - फोटो : social media

प्रियामणि
प्रियामणि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने ‘लेट्स ऑन द डांस फ्लोर’ और वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने एक बार बॉलीवुड फिल्मों में दक्षिण भारतीय की छवि को लेकर कहा था, ‘लोगों के बीच अब साउथ स्टार्स मशहूर हो रहे हैं। वहां के टैलेंट को पसंद किया जा रहा है। एक समय था, जब श्रीदेवी, रेखा, हेमा मालिनी और वैजयंतीमाला बॉलीवुड पर राज करती थीं। लेकिन उनके बाद साउथ का कोई एक्टर उनके जैसा दिखाई नहीं दिया। हमने सिर्फ बॉलीवुड में हिंदी बोलने वाले लोगों को देखा है। ये लोग साउथ इंडियन स्टार्स को इस तरह दिखाते थे कि उन्हें ठीक से हिंदी बोलनी बिल्कुल भी नहीं आती है। हमारी भाषा का मजाक उड़ाते हुए कहते थे अइयो, कैसा जी, क्या बोलता जी।’

विज्ञापन
south stars controversial statement on bollywood rana daggubati shruti hassan ram charan
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति हासन
श्रुति हासन कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने अपने एक बयान में बताया था कि बॉलीवुड में उन्हें एक आउटसाइडर की तरह लगता है। अभिनेत्री ने कहा था, ‘मुझे बॉलीवुड में हमेशा ही एक आउटसाइडर जैसा महसूस हुआ। यहां हमेशा ही नॉर्थ और साउथ वाली चीजें होती हैं। मान लीजिए कि मैं एक साथ तीन तेलुगू और तमिल फिल्में कर रही हूं तो वहां के लोग कहते हैं कि तुम हिंदी पर ध्यान नहीं दे रही हो। जैसे देश में सिर्फ वही एक इंडस्ट्री है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed