फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूली वेड्स: राजकुमार-पत्रलेखा से अनुष्का-आदित्य तक, देखें नई शादीशुदा जोड़ियों की खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 22 Nov 2021 03:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Nov 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar rao patralekha to Aditya seal anushka ranjan these celebs who got married recently
बॉलीवुड की लेटेस्ट शादियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में वेडिंग सीजन ऑन है और एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। हालांकि उन सितारों की भी कमी नहीं है जिनके शादी करने की खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ विक्की कौशल संग दिसंबर के महीने में शादी करेंगी तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर और आलिया के भी शादी करने की खबर चर्चा में हैं। वहीं रणबीर से पहले उनके भाई आदर जैन भी तारा सुतारिया संग शादी करने वाले हैं।



वायरल हो रही इन सितारों की शादी की तस्वीरें

हालांकि अभी इनकी शादी कब तक होगी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाल ही में शादी कि बंधन में बंधे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी की जा रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन खूबसूरत कपल्स के बारे में जो हाल ही में एक दूजे के हो गए।

Rajkummar rao patralekha to Aditya seal anushka ranjan these celebs who got married recently
आयुष विज, साक्षी कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष-साक्षी

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुके अभिनेता आयुष विज ने शादी कर ली। शो में मोहित का किरदार निभाने वाले आयुष विज ने साक्षी कोहली के साथ सात फेरे लिए। आयुष और साक्षी 31 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। एक्टर की बहन अरिया ने इस शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कीं।

Rajkummar rao patralekha to Aditya seal anushka ranjan these celebs who got married recently
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Instagram

पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने गोवा में दोबारा शादी की। दोनों की शादी का कार्यक्रम 15 नवम्बर को हुआ जहां दोनों ने धूमधाम से गोवा के बीच वेडिंग की। पूजा बनर्जी बंगाली हैं और उन्होंने बंगाली रीति-रिवाज के साथ कुणाल वर्मा से शादी की। पूजा जहां खूबसूरत पालकी में बैठकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंची तो वहीं कुणाल भी अपनी दुल्हनियां को लेने घोड़ी पर आए। पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा कीं जो फैंस को काफी पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao patralekha to Aditya seal anushka ranjan these celebs who got married recently
राजकुमार,पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव-पत्रलेखा

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरों के साथ एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। दोनों ने  चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदारों और खास दोस्तों के बीच 15 नंवबर को शादी रचाई है। दोनों ने शादी के संपन्न होते ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शादी की तस्वीरों को साझा किया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन
Rajkummar rao patralekha to Aditya seal anushka ranjan these celebs who got married recently
श्रद्धा आर्या, राहुल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा आर्या-राहुल

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' में मुख्य किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री 'श्रद्धा आर्या' शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार, 17 नवंबर को अपने मंगेतर राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी के बाद अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं और फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed