{"_id":"5b9b9a94867a557fe86c31e2","slug":"rajkummar-rao-shraddha-kapoor-film-stree-box-office-collection-day-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ के करीब पहुंच गई राजकुमार राव की 'स्त्री', 14 दिन में ही बजट से कई गुना निकली आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 करोड़ के करीब पहुंच गई राजकुमार राव की 'स्त्री', 14 दिन में ही बजट से कई गुना निकली आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
stree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉरर और कॉमेडी से भरपूर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 14 दिन के अंदर 95.53 करोड़ की कमाई कर ली है।
stree
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने दूसरे हफ्ते गुरुवार को 3.76 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 4.39 की कमाई की शनिवार को ये कमाई बढ़कर दोगुनी हो गई और फिल्म ने 7.63 करोड़ कमाए। रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और कलेक्शन में बढ़त मिली। रविवार को फिल्म ने 9.88 की शानदार कमाई की। सोमवार को भारत बंद होने के कारण फिल्म की झोली में महज 3.31 करोड़ ही आए। मंगलवार को 3.22 और बुधवार को 2.95 करोड़ की कमाई की।
#Stree scores in Week 2... Gets a boost on second Thu due to #GaneshChaturthi holiday... Will cross ₹ 100 cr in Weekend 3... [Week 2] Fri 4.39 cr, Sat 7.63 cr, Sun 9.88 cr, Mon 3.31 cr, Tue 3.22 cr, Wed 2.95 cr, Thu 3.76 cr. Total: ₹ 95.53 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 14, 2018
stree
ऐसी ही कमाई करती रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अब तक फिल्म की पूरी कमाई 95.53 करोड़ रुपये हो गई है। 'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
stree
बता दें स्त्री 20 करोड़ रुपये जैसे छोटे बजट की फिल्म है ऐसे में फिल्म का शानदार कलेक्शन इसे पहले ही सुपरहिट बना चुका है। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है।
विज्ञापन
stree
इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इस हफ्ते 4 बड़ी फिल्में भी रिलीज हुईं लेकिन स्त्री के कलेक्शन पर इसका कोई पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।