बॉलीवुड के नए 'राजकुमार' राजकुमार राव को 11वें जियोस्पा एशियास्पा इंडिया अवार्ड्स में ‘गेम चेंजर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड से सम्मानित होने के बाद उन्होंने कहा कि यह टैग उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अवार्ड बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यह आपको और मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं।
राजकुमार राव बने बॉलीवुड के नए 'राजकुमार', चुने गए गेम चेंजर ऑफ द ईयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार ने कहा कि जब एक एक्टर पूरे साल कड़ी मेहनत करता है और लोग उसे पसंद करते हैं। इसके एवज में आपको अवार्ड से सम्मानित किया जाता है, जिसे पाकर एक अलग एहसास होता है।
Asia Pacific screening award! Follow @rajkumarrao_official for more updates
A post shared by Rajkumar Rao🔵 (@rajkumarrao_official) on
राजकुमार ने कहा कि मैं यह अवार्ड मिलने पर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि लोग मुझे गेम-चेंजर समझते हैं। मैं यह टैग मिलने से बहुत खुश हूं।
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन आयोजित इस अवार्ड समारोह में उनके अलावा भूमि पेडणेकर, रेखा, नुसरत भरुचा, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, डायना पेंटी, पूनम ढिल्लन और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियों मौजूद थीं।
राजकुमार राव की फिल्म ओमेर्टा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। वह इस फिल्म में एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। राजकुमार इससे पहले ‘शाहिद’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘न्यूटन’ जैसी शानदार फिल्मों में काम करते हुए नजर आ चुके हैं।