फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movie: राजनीति पर बनी हैं ये फिल्में, बड़े पर्दे पर दिखा शह और मात का खेल

Fri, 14 May 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 14 May 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
rajneeti, the accidental prime minister to nayak These films made on politics
राजनीति पर बॉलीवुड में बनी हैं ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो बॉलीवुड में लगभग हर विषय को लेकर फिल्में बनती आ रही हैं। राजनीति भी अछूता नहीं है। राजनीति पर समय समय में तमाम फिल्में बनी रहती हैं। इनमें से कुछ फिल्में सुपरहिट रही हैं तो कुछ को बॉक्स-ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है। राजनीति पर बनी बहुत सी फिल्में ऐसी भी रही हैं जिन्होंने बॉलीवुड सिनेमा में एक अलग ही छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

rajneeti, the accidental prime minister to nayak These films made on politics
नायक - फोटो : सोशल मीडिया
नायक

अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक: द रियल हीरो’ आप नहीं भूले होंगे। 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म एक आम आदमी के राजनीति में आने की कहानी है। फिल्म में एक साधारण इंसान (पत्रकार) को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का मौका दिया जाता है। फिर उसके बाद शुरू होती है प्रशासनिक प्रणाली को सुधारने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की रोमांचक कहानी। 

rajneeti, the accidental prime minister to nayak These films made on politics
राजनीति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजनीति

प्रकाश झा की फिल्म राजनीति वास्तविक जीवन में राजनीति के उतार चढ़ाव की कहानी थी। फिल्म के कुछ पन्ने आज के नेताओं की निजी जिंदगी से लिए गए थे। फिल्म में कटरीना कैफ एक प्रशिक्षित राजनेता के रूप में थीं। फिल्म के बनने के वक्त ही यह बात जोर शोर से फैलाई गई थी कि उनका किरदार सोनिया गांधी से मेल खाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajneeti, the accidental prime minister to nayak These films made on politics
सत्याग्रह - फोटो : Instagram
सत्याग्रह

अन्ना आंदोलन और उससे उपजे कई सवाल इस फिल्म की पृष्ठभूमि में हैं। प्रकाश झा ने फिल्म के जरिए संदेश देने की कोशिश की कि भ्रष्ट और लगभग सड़ चुकी व्यवस्था के खिलाफ अब जनता को अपने गुस्से का इजहार सिर्फ आपसी बहसों से नहीं, बल्कि सड़क पर उतर कर करना होगा।

विज्ञापन
rajneeti, the accidental prime minister to nayak These films made on politics
यंगिस्तान - फोटो : Twitter
यंगिस्तान

हिंदुस्तान में बसता है एक यंगिस्तान। ये यंगिस्तान इस देश की तकदीर बदलने का माद्दा रखता है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही इस फिल्म की कहानी गढ़ी गई। इस फिल्म में एक युवा राजनेता चुनाव लड़ता है। इसमें दिखाया गया है कि वह किस तरह युवाओं की सोच को बदलना चाहता है और किस तरह वह लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करता है, इसी के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। वैसे  यह फिल्म राजनीति के रंग में रंगी एक प्रेम कहानी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed