पोंगल को मौके पर रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' और अजित की 'विश्वासम' का जादू लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक 'पेट्टा' ने तीनों भाषाओं में दो दिन में 35.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि अजित की फिल्म 'विश्वासम' ने सिर्फ तमिल भाषा से तूफान मचाते हुए 33.50 करोड़ की कमाई कर ली है।
रजनीकांत की 'पेट्टा' को जबरदस्त टक्कर दे रही अजित की 'विश्वासम', जानिए अब तक का कलेक्शन
अजित की विश्वासम ने यूएसए बॉक्स ऑफिस पर 150k का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पेट्टा' के हिंदी वर्जन को नॉर्थ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। क्योंकि 'पेट्टा' के हिंदी वर्जन में रजनीकांत की आवाज को अच्छे से डब नहीं किया गया और फिल्म '2.0' की तरह इसे कुछ खास प्रमोट नहीं किया गया।
2-Days All-India BO - Nett:#Petta (Tamil, Telugu and Hindi) - ₹ 35.50 Crs #Viswasam (Tamil) - ₹ 33.50 Crs
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 13, 2019
Source: #BoxOfficeIndiahttps://t.co/g3OgMXnOl0
वहीं पेट्टा रजनीकांत की उन फिल्मों में गिनी जा सकती है जिसे लेकर काफी कम बज दिखाई दिया। बात अगर कमाई की जाए तो रजनीकांत की फिल्में उनके नाम से ही अच्छा खासा कलेक्शन जुटाने में कामयाब रहती हैं। पेट्टा को तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपथी, सिमरन बग्गा लीड रोल में हैं।