{"_id":"62bfbd35c6958d5a0c6bfd67","slug":"rajpal-yadav-accused-of-cheating-of-20-lakhs-indore-police-issued-notice-against-the-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajpal Yadav: राजपाल यादव पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इंदौर पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ जारी किया नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajpal Yadav: राजपाल यादव पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इंदौर पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ जारी किया नोटिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजपाल यादव की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/rajpalofficial/
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। फिल्मों में हास्य भूमिका निभाकर उन्होंने लोगों के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वहीं, अब वह मुसीबत में घिरते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता पर लगे 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अब इंदौर पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। उन्हें 15 दिन के अंदर पुलिस के सामने पेश होना होगा।
Trending Videos
2 of 4
राजपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
बिल्डर सुरिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि राजपाल यादव ने उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में स्पोर्ट करने और आगे बढ़ाने के लिए 20 लाख रुपये लिए थे। लेकिन अभी तक राजपाल यादव ने उनके बेटे को कोई काम नहीं दिलवाया और न ही मदद की। जब उनसे पैसे वापस लेने की बात की गई तो वह गायब हो गए। अब वह न तो फोन उठा रहे हैं और न ही पैसे लौटा रहे हैं। इसी सब से परेशान होकर बिल्डर ने तुकोगंज पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
राजपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
15 दिन में देना होगा नोटिस का जवाब
पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही तत्काल प्रभाव से अपनी जांच शुरू कर दी है। अब अभिनेता के खिलाफ नोटिस जारी कर उन्हें 15 दिन में पेश होने के लिए कहा गया है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ललन मिश्रा ने बताया कि सुरिंदर सिंह ने पिछले हफ्ते इस मामले की शिकायत दी थी। उसी के आधार पर अभिनेता को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने की बात कही गई है।
4 of 4
राजपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आए नजर
राजपाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'भूल भुलैया 2' में छोटा पंडित के किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इससे पहले वह 'भूल भुलैया' में भी छोटा पंडित का किरदार निभा चुके थे। इसके बाद वह 'अर्ध' फिल्म में किन्नर का किरदार निभाते हुए नजर आए। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।