वरुण धवन का करियर पिछले कुछ सालों से डांवाडोल ही चल रहा है। एक हिट की तलाश में अभिनेता ने पिछले साल क्रिसमस के मौके पर एक बड़ा दांव खेला और 'बेबी जॉन' के साथ अपने करियर को संजीवनी देने की कोशिश की। हालांकि, वरुण का यह प्रयास भी असफल ही रहा है। अब हाल ही में, अभिनेता राजपाल यादव ने बताया है कि बेबी जॉन के खराब प्रदर्शन ने वरुण धवन को कैसे प्रभावित किया। आइए जानते हैं...
Baby John: 'बेबी जॉन' हुई फ्लॉप तो वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे राजपाल यादव, इस मामले में कर दी शाहरुख से तुलना
राजपाल यादव ने एटली की 'बेबी जॉन' पर अपने विचार साझा किए और बताया कि इसके खराब प्रदर्शन ने वरुण धवन को कैसे प्रभावित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण के अभिनय के मुरीद हुए अभिनेता
राजपाल यादव ने हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ एक साक्षात्कार में वरुण धवन और एटली के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर खुलकर बात की है। अभिनेता ने कहा, 'वरुण सच में एक मेहनती इंसान हैं। उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री में टाइप कास्टिंग से बचने की कोशिश की है। इसलिए उन्होंने हमेशा अलग-अलग भूमिकाओं की फिल्में की हैं। यही नहीं, उनके अभिनय की दर्शक भी काफी प्रशंसा करते हैं। मुझे लगता है कि वह एक अच्छे अभिनेता हैं, जो चैलेंजिंग रोल्स करना पसंद करते हैं।'
Ananya Panday: टाइगर श्रॉफ ने की थी अनन्या पांडे की मदद? आज तक भुला नहीं पाईं हैं अभिनेत्री
शाहरुख खान से की वरुण की तुलना
शाहरुख से वरुण की तुलना करते हुए राजपाल यादव ने कहा, 'मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में जैसे शाहरुख खान की जर्नी रही है। वैसी ही वरुण धवन की भी रही है। दोनों ने चैलेंजिंग रोल्स को काफी आराम से किया है। दोनों ने ही अलग-अलग भूमिकाओं के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। दोनों का करियर भी समान है और मुझे लगता है कि वरुण जल्द ही फिर से उभरेंगे और स्क्रीन पर दमदार वापसी करेंगे।'
TMKOC: अस्पताल में भर्ती हुए 'तारक मेहता...' के 'सोढ़ी', वीडियो साझा कर बोले- हालत बहुत ज्यादा खराब है
बॉलीवुड में है बदलाव की जरूरत
इससे पहले वरुण धवन ने भी रणवीर इलाहाबादी के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि बॉलीवुड में अब बदलाव की जरूरत है। यही नहीं, उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों की भी तारीफ की और कहा कि वे जमीन से जुड़े हैं और उन्हें पता है कि इंडस्ट्री में क्या बदलाव हो रहे हैं। यही नहीं, वरुण ने यह भी बताया कि अब नए लोगों के लिए बॉलीवुड काफी चैलेंजिंग हो गया है।
इन सितारों से सजी है फिल्म
बात करें बेबी जॉन की तो यह फिल्म वरुण के करियर में बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म अपने बजट जितना भी नहीं कमा सकी है। फिल्म में वरुण के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं।