फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिहाड़ में सजा काटने के बाद कॉमेडियन ने बताई थी हैरान करने वाली बातें, कहा था- 'जब मैं आ रहा था...'

Mon, 16 Mar 2020 05:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 16 Mar 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rajpal Yadav Shares His Tihad Jail Experience Know Everything
Rajpal Yadav - फोटो : twitter

कॉमेडियन राजपाल यादव का आज जन्मदिन है। राजपाल याद आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है। राजपाल यादव की आखिरी हिट फिल्म 'जुड़वा 2' थी। उन्होंने साल 1999 'दिल क्या करे' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद 'प्यार तूने क्या किया', 'जिंदगी का सफर' और 'तुमको न भूल पाएंगे' जैसी फिल्मों में काम करके एक हास्य अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया। राजपाल यादव के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनके द्वारा बताया गया तिहाड़ जेल में 10 दिन की सजा काटने का अनुभव।

Rajpal Yadav Shares His Tihad Jail Experience Know Everything
Rajpal Yadav - फोटो : file photo

फिल्मों के अलावा राजपाल यादव जेल जाने में भी आगे हैं। वह कई बार जेल में सजा काट चुके हैं। पिछले साल ही चेक बाउंस मामले में वह तीन महीने की सजा काटकर बाहर आए हैं। बता दें कि राजपाल यादव पर पांच करोड़ का लोन ना चुकाने का आरोप था। इसी के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई थी। हालांकि जेल में सजा काटने का यह कोई पहला मौका नहीं था। इससे पहले भी राजपाल यादव जेल जा चुके हैं।

Rajpal Yadav Shares His Tihad Jail Experience Know Everything
rajpal yadav - फोटो : अमर उजाला

साल 2013 में उन्हें पांच करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में 10 दिनों के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में भी रहे। उनपर आरोप था कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'अता पता लापता' के सिलसिले में फिल्म के एक फाइनेंसर के साथ पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। हालांकि 10 दिन की सजा काटने के बाद वह बेल पर बाहर आ गए थे। जिसके अनुभव उन्होंने बीबीसी के साथ शेयर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajpal Yadav Shares His Tihad Jail Experience Know Everything
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया था- हालांकि जेल प्रशासन और कैदियों ने मुझे बहुत प्यार दिया, लेकिन भगवान ना करे कि किसी को जेल जाना पड़े। बाहर आने से पहले जेल प्रशासन ने मेरे लिए एक ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया। जैसे ही मैं स्टेज पर चढ़ा, सभी कैदी चिल्लाने लगे, राजपाल जी। आपके साथ बिताया समय हम नहीं भूलेंगे। आप फिर से यहां आइएगा।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Shares His Tihad Jail Experience Know Everything
राजपाल यादव

उन्होंने बताया था- जेल के जीवन से बुरा कुछ नहीं होता। भारत की जेलें बेहद गंदी और अव्यवस्थित होती हैं। राजपाल ने बताया था कि जब कोई जेल से बाहर आता है तो उसे एक कस्टडी सर्टिफिकेट और करेक्टर सर्टिफिकेट दिया जाता है और राजपाल को गुड सर्टिफिकेट मिला है। राजपाल ने बताया था कि जेल के दिनों में वो कॉमेडी एक्ट करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed