{"_id":"5c9b7aa8bdec221447632cfe","slug":"rajpal-yadav-speaks-up-after-three-month-sentence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल की सजा काटने के बाद राजपाल यादव ने उड़ेला दर्द, बोले- 'भरोसेमंद लोगों ने उठाया गलत फायदा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल की सजा काटने के बाद राजपाल यादव ने उड़ेला दर्द, बोले- 'भरोसेमंद लोगों ने उठाया गलत फायदा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक लोन ना चुकाने के चलते तीन महीने की जेल की सजा काट चुके हैं। सजा काटने के बाद राजपाल ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है। कॉमेडी अभिनेता ने बताया जिन लोगों पर भरोसा किया था उन्होंने ही उनका दुरुपयोग किया। अब वह सभी मुश्किलों को भूलकर फिल्मों में दोबारा उतरने की तैयारी में हैं।
2 of 5
rajpal yadav
- फोटो : अमर उजाला
एक इंटरव्यू में राजपाल ने कहा ' मैंने कुछ खास लोगों पर विश्वास किया, लेकिन उन्होंने बाद में इस बात का गलत फायदा उठाया, लेकिन मैं अब इस पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं, क्योंकि मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, मैं जानता हूं कि जिंदगी से अभी बहुत कुछ करने और सीखने को मिलेगा।'
3 of 5
rajpal yadav
- फोटो : social media
अभिनेता ने आगे कहा ' कानून सबके लिए एक जैसा है और इस कानून से कोई बच नहीं सकता, यही कारण है कि मैंने भी कोर्ट के आदेश का पालन किया, जेल का अनुशासन बेहद कठिन था और हर कैदी के लिए उसका पालन करना बहुत जरूरी होता है, मैं साथी कैदियों से भी बात करने की कोशिश करता था, वहां, मैंने भाषण भी दिए, सुबह व्यायाम भी करता था, पढ़ने के लिए मैं लाइब्रेरी में जाया करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजपाल यादव
इधर राजपाल ने बताया कि वह जल्द ही एक फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी हुई है और अब फिल्म के कुछ ही सीन शूट किए जाने बाकी रह गए हैं। इसके अलावा राजपाल एक और फिल्म की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। वहीं, राजपाल फिल्ममेकर डेविड धवन और प्रियदर्शन से भी बात कर रहे हैं। कुल मिलाकर राजपाल फिल्म करने के लिए बहुत बेसब्र हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजपाल यादव
गौरतलब है कि साल 2018 में राजपाल को एक कंपनी का लोन ना चुकाने के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। बता दें कि अभिनेता ने एक फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन जारी करवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।