बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनती हैं जिसमें कहानी कितनी भी गंभीर क्यों ना हो दर्शकों को रिलैक्स करने के लिए कॉमेडी का डोज दिया जाता है। वहीं कुछ तो पूरी की पूरी कॉमेडी फिल्में ही बनती हैं जिसमें मुख्य सितारे ही जबरदस्त कॉमेडी करते नजर आ जाते हैं। इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है। जब भी वह फिल्म में नजर आते हैं दर्शकों के चेहरे पर चमक आ जाती है।
सिनेमा: जब गंभीर किरदार में नजर आए कॉमेडी करने वाले ये सितारे, हंसना भूल भौंचक रह गए दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज कपूर
पंकज कपूर इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार हैं। सिर्फ बड़े पर्दे ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। टीवी पर पंकज कपूर को ऑफिस ऑफिस सीरियल में देखकर दर्शकों को खूब हंसी आई है। हालांकि वह गंभीर रोल में भी बहुत जंचते हैं। फिल्म मकबूल में अपनी अदाकारी से उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया है।
जावेद जाफरी
जावेद जाफरी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाया है लेकिन फिल्म शौर्य में उन्होंने कमाल का अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभियोजन पक्ष के वकील मेजर आकाश कपूर की भूमिका निभाई थी ।
कादर खान
कादर खान अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके बेहतरीन अभिनय को कौन भूल सकता है। गोविंदा के साथ कादर खान ने हर किसी को खूब हंसाया है। हालांकि वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं और उन्होंने कई फिल्मों के डायलॉग लिखे थे। उन्होंने कई गंभीर किरदार भी खूब अच्छे से निभाए हैं। फिल्म खून पसीना में उनके खलनायक के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
राजपाल यादव
राजपाल के अभिनय की जितनी तारीफ की जाए कम है। वह जब भी पर्दे पर आते हैं लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर देते हैं लेकिन अपनी संजीदा अभिनय से भी उन्होंने अपना हुनर साबित किया है। मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था।