फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Kher Birthday: भाई अनुपम खेर जैसा नाम नहीं कमा पाए राजू खेर, सपोर्टिंग रोल्स तक रह गए सीमित

Sun, 11 Sep 2022 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Sep 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Raju Kher Birthday: know about The Kashmir Files actor Anupam Kher brother life and career
राजू खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता और निर्देशक राजू खेर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि राजू खेर मशहूर अभिनेता अनुपम खेर के छोटे भाई हैं। राजू खेर ने फिल्मों में कई शानदार सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं। फिल्मों के अलावा राजू खेर छोटे पर्दे का भी जाना-पहचाना नाम रहे हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अहम रोल निभाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1999 में चर्चित टीवी शो 'संस्कार' का निर्दशन भी बखूबी किया। आइए जानते हैं राजू खेर के बारे में...

Raju Kher Birthday: know about The Kashmir Files actor Anupam Kher brother life and career
राजू खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

राजू खेर का जन्म 11 सितंबर 1957 को कश्मीर के बारामूला में हुआ। बता दें कि राजू खेर ने वर्ष 1998 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म वर्ष 1998 में आई 'गुलाम' थी। इसके बाद कई शानदार फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का रंग जमाया। वह 'शूट आउट एट वडाला', 'देली बेली', 'जंगल', 'सैलाब', 'उम्मीद', 'ओम जय जगदीश', 'ब्लैक होम', 'मैं तेरा हीरो', 'बर्दाश्त', 'शिनाख्त' सहित कई फिल्मों में यादगार रोल कर चुके हैं। राजू खेर ने कई चर्चित टीवी शोज में भी काम किया। वह 'जाने भी दो यारों', 'तेरे घर के सामने', 'कुलदीपक', 'ये कहां आ गए हम', 'अभी तो मैं जवान हूं', 'कहां से कहां तक', 'कर्म', जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उनके यादगार किरदार...

Raju Kher Birthday: know about The Kashmir Files actor Anupam Kher brother life and career
राजू खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'जंगल' (2000)
राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म में राजू खेर ने मिस्टर मल्होत्रा का रोल प्ले किया था। फिल्म में राजू का रोल छोटा था, लेकिन काफी प्रभावी है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, फरदीन खान और उर्मिला मातोंडकर मुख्य रोल में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Kher Birthday: know about The Kashmir Files actor Anupam Kher brother life and career
राजू खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'देली बेली' (2011)
इस फिल्म में राजू खेर ने एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी के किरदार सोनिया मेहरा के पिता जुबिन मेहरा का रोल प्ले किया। फिल्म में उनका रोल कॉमिक था। इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर, वीर दास स्टारर इस फिल्म में राजू खेर का रोल काफी पसंद किया गया। 

विज्ञापन
Raju Kher Birthday: know about The Kashmir Files actor Anupam Kher brother life and career
राजू खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम्स' (2005)
इस फिल्म में राजू खेर ने फीमेल लीड किरदार पूजा के पिता का रोल अदा किया। बता दें कि फिल्म में पूजा का रोल एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने निभाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed