फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: इस साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन सकी 'ब्रह्मास्त्र', जानें कौन से पायदान पर है रणबीर की फिल्म

Sun, 11 Sep 2022 02:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Sep 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Brahmastra is on second spot after KGF Chapter 2 See top 5 movie First day Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 36 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह गैर-छुट्टी वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि 'ब्रह्मास्त्र' 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन यश की फिल्म से काफी कम रहा है।

Ranbir Kapoor Brahmastra is on second spot after KGF Chapter 2 See top 5 movie First day Box Office Collection
केजीएफ ने भोजपुरी में तोड़ा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि यश स्टारर 'केजीएफ 2' इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52.39 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 36 करोड़ के कलेक्शन के साथ रणबीर की फिल्म दूसरे पायदान पर अपना स्थान पक्का करने में कामयाब रही है। इस फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से माना जा रहा है कि यह आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Ranbir Kapoor Brahmastra is on second spot after KGF Chapter 2 See top 5 movie First day Box Office Collection
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' है जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए  पहले दिन 26.11 करोड़ का कारोबार किया था। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फिल्म में कैमियो रोल में दिखे थे। इसके अलावा चौथे नंबर पर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' है। जिसके हिंदी वर्जन ने ओपनिंग डे पर 19.38 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Brahmastra is on second spot after KGF Chapter 2 See top 5 movie First day Box Office Collection
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस सूची में कार्तिक आर्यन भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 13.41 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। अनीस बजमी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने कुल 185.92 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि लंबे समय के बाद किसी हिंदी फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार शुरुआत की है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। माना जा रहा है कि तीन दिनों में ही यह 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार लेगी। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed