फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुईं बेटी अंतरा, पिता के निधन के बाद पहली बार दी प्रतिक्रिया

Thu, 22 Sep 2022 03:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 22 Sep 2022 03:09 PM IST
सार

कॉमेडी के दिग्गज कलाकार राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। कॉमेडियन ने बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। राजू बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन
Raju Srivastav Daughter Antara reacts for first time after comedian death gets emotional remembering father
अंतरा श्रीवास्तव-राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी के दिग्गज कलाकार राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। कॉमेडियन ने बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। राजू बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे। देशभर में हर कोई उनके जल्द ही ठीक होने कामना कर रहे थे। लेकिन सभी की उम्मीदों को तोड़ राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए दुनिया रुखसत हो गए। उनके जाने की खबर सुन हर कोई स्तब्ध और दुखी है। उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी बीत अब राजू के निधन के बाद पहली बार उनकी बेटी अंतरा की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Raju Srivastav Daughter Antara reacts for first time after comedian death gets emotional remembering father
अंतरा श्रीवास्तव-राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। दिल्ली के  निगमबोध घाट पर उनकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी की आंखे नम हो गईं। इसी बीच राजू की बेटी अंतरा ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने राजू के निधन पर शोक जताया है।

Raju Srivastav Daughter Antara reacts for first time after comedian death gets emotional remembering father
अंतरा श्रीवास्तव-राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरा ने बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें स्टोरी पर शेयर कीं। स्टोरी पर उन्होंने उन सभी लोगों की तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जाहित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों से अपने पिता को मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जाहिर करते हुए अंतरा ने पोस्ट यह शेयर किए हैं। बता दें कि कि अंतरा राजू के भर्ती होने के बाद से लगातार फैंस के साथ कॉमेडियन ने जुड़ी अपडेट्स शेयर कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav Daughter Antara reacts for first time after comedian death gets emotional remembering father
राजू श्रीवास्तव

गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुंरत अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद वह 41 दिनों तक वेंटिलेटर पर थे। लेकिन बुधवार सुबह उन्होंने  दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू निधन पर कई कलाकार और मशहूर हस्तियां शोक जाहिर कर चुके हैं। इनमें पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान जैसे कलाकार शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed