{"_id":"632c22d6fae1bd1a99564a42","slug":"raju-srivastav-last-rites-comedian-wife-shikha-srivastav-got-emotional-after-paying-tribute-to-her-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav Funeral: जीवनसाथी का छूटा साथ तो फूट-फूटकर रोईं शिखा श्रीवास्तव, रोते-बिलखते सामने आईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastav Funeral: जीवनसाथी का छूटा साथ तो फूट-फूटकर रोईं शिखा श्रीवास्तव, रोते-बिलखते सामने आईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद एक महीने से ज्यादा समय से एम्स में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू जिंदगी से जंग हार गए। आज कॉमेडियन को अंतिम विदाई देते समय उनके परिवार से लेकर फैंस तक की आंखें नम हो गईं। इस दौरान राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव अपने जीवनसाथी को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं। रोते-बिलखते हुए शिखा को परिवार के लोग संभालते नजर आए।
2 of 4
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा दशरथपुरी स्थित उनके भाई के घर से निकली थी। इस दौरान अपने पति को अंतिम विदाई देने के दौरान शिखा शर्मा भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। शिखा के चेहरे पर अपने जीवनसाथी को खोने का गम साफ दिखाई दे रहा था। सामने आई तस्वीरों में वह कपड़े से अपने चेहरे को ढके हुए नजर आ रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में उन्हें परिवार वाले ढांढ़स बांधते दिखाई दे रहे हैं।
शिखा श्रीवास्तव ने कॉमेडियन के निधन के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं बात करने की हालत में नहीं हूं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। मुझे उम्मीद थी कि वह इससे बाहर आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। वो सच्चे फाइटर थे।' बता दें कि राजू श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव की लव स्टोरी एकदम फिल्मी थी। शिखा का दिल जीतने के लिए राजू ने 12 साल तक इंतजार किया था। ऐसे में अपने सच्चे साथी को खोने के बाद शिखा पूरी तरह से टूट गई हैं। वहीं, अब दुख की इस घड़ी में बेटी और बेटे ही उनका सहारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के निगमबोध घाट पर अपने चहेते सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए फैंस की भीड़ भी उमड़ आई थी। इस दौरान सभी की आंखें अपने गजोधर भैया को आखिरी सलाम देते हुए नम हो गईं। वहीं, राजू के भाई काजू श्रीवास्तव चाहकर भी दिल्ली अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंच पाए। काजू बीमार हैं, तो उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।