सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा का बिग बी के नाम भावुक नोट, कहा- साथ देने के लिए शुक्रिया अंकल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 28 Sep 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav daughter Antara Srivastava thanks Amitabh Bachchan for his support, share emotional note
राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। करीब 40 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद 21 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। कॉमेडियन के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कॉमेडियन के निधन पर दुख जताया, जिसके बाद राजू की बेटी अंतरा ने भी अभिनेता के नाम एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Trending Videos
Raju Srivastav daughter Antara Srivastava thanks Amitabh Bachchan for his support, share emotional note
अमिताभ बच्चन के साथ राजू श्रीवास्तव का परिवार - फोटो : Instagram

राजू श्रीवास्तव बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते थे और उनकी मिमिक्री भी करते थे। जब राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे, तो बिग बी ने उनके लिए एक ऑडियो भी भेजा था। वहीं, अब कॉमेडियन की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव के सोशल मीडिा पेज से उनकी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और राजू साथ में हैं। एक फोटो में बिग बी के साथ उनका पूरा परिवार मंच पर खड़ा है और एक में अभिनेता का नोट है। अंतरा ने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया है।

Tuesday Box Office Report: ठप पड़ी 'ब्रह्मास्त्र' तो 'चुप' की निकली हवा, 'पीएस-1' के आगे फेल हुई 'विक्रम वेधा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav daughter Antara Srivastava thanks Amitabh Bachchan for his support, share emotional note
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

अंतरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इस मुश्किल घड़ी में हर दिन हमारा साथ देने के लिए मैं अमिताभ बच्चन अंकल की बहुत आभारी हूं। आपकी प्रार्थनाओं ने हमें ताकत और सपोर्ट दिया, जिसे हम सभी हमेशा याद रखेंगे। आप मेरे पिता के आदर्श, प्रेरणा, प्रेम और गुरु हैं। मेरे पिता ने जब से आपको बड़े पर्दे पर देखा, आप उनके साथ रहे। उन्होंने आपको ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी फॉलो किया। उन्होंने आपके नंबर को गुरुजी के नाम से सेव कर रखा था। आप पापा के अंदर पूरा बसे हुए थे। आपके भेजे गए ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद उनका हरकत करना इस बात का सबूत है कि आप उनके लिए क्या मायने रखते थे। मेरी मां शिखा, भाई आयुष्मान, मैं और मेरा पूरा परिवार आपका शुक्रगुजार रहेगा। उन्हें विश्व स्तर पर जो पहचान और प्यार मिला है, वह आपकी वजह से ही है। शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raju Srivastav (@rajusrivastavaofficial)

Raju Srivastav daughter Antara Srivastava thanks Amitabh Bachchan for his support, share emotional note
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी और बीच में सेहत में सुधार भी देखने को मिला। माना जा रहा था कि कॉमेडियन जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन करीब 40 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Code Name Tiranga: जिस देश में शूटिंग का सोचने पर ट्रोल हो गए आमिर, वहां पूरी फिल्म शूट कर आईं परिणीति चोपड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed