{"_id":"632abd4f32501a577316a733","slug":"raju-srivastav-passes-away-know-comedian-net-worth-car-collection-income-and-first-salary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav: 50 रुपये से की थी राजू श्रीवास्तव ने करियर की शुरुआत, जानें अब पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastav: 50 रुपये से की थी राजू श्रीवास्तव ने करियर की शुरुआत, जानें अब पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी के बेताज बादशाह राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। गजोधर भैया के नाम से मशहूर कॉमेडियन के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई कॉमेडियन को श्रद्धांजलि दे रहा है। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह आखिरी समय तक भी वेंटिलेटर पर थे। 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने आज यानी 21 सितंबर को आखिरी सांस ली। राजू पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। तो चलिए बताते हैं आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में..
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
25 दिसंबर 1963 को मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे राजू श्रीवास्तव ने स्टेज शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह टीवी और बड़े पर्दे पर भी नजर आए। लेकिन उन्हें पहचान उनके गजोधर भैया के किरदार से मिली थी। राजू अमिताभ बच्चन की बेहतरीन मिमिक्री करने के लिए जाने जाते हैं। वह अपने स्टेट शोज के लिए विदेश भी जाया करते थे। शुरुआती दिनों में राजू श्रीवास्तव को स्टेज शो के लिए 50 रुपये मिलते थे। वहीं, सफलता मिलने के बाद वह एक शो के ही 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करने लगे थे।
3 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
बचपन से ही राजू को मिमिक्री करने का शौक था, ऐसे में वह मुंबई नगरी में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आए। लेकिन शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और वह रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते थे। वहीं, कुछ समय बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो गया और वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने लगे। 1993 में उन्होंने शिखा श्रीवास्तव से शादी की। दोनों का एक बेटी और एक बेटा है। कॉमेडियन 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे टू गोवा', 'बिग ब्रदर', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव के पास इनोवा, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां हैं। वहीं, कानपुर में उनका शानदार घर भी है। इसके अलावा वह अपने स्टेज शोज के लिए 4-5 लाख रुपये की फीस लेते थे और विज्ञापन से भी वह काफी कमाई कर लेते थे। राजू करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे, जिसे अब वह अपने परिवार के लिए छोड़ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।