फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav Viral Video: गजोधर भैया का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, कहा था- हिंदुओं जागो

Wed, 21 Sep 2022 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Sep 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav Viral Video: comedian expressed anger over making fun of Hindu God and Goddesses in movies
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी शानदार कॉमेडी से हर चेहरे पर हंसी बिखेर देने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज सभी की आंखें नम कर गए हैं।  बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। उनके फैंस शोक में हैं। हर कोई राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी और उनके अंदाज को याद कर रहा है। राजू श्रीवास्तव कॉमेडियन होने के साथ-साथ तमाम मुद्दों पर भी अपनी बारीक नजर रखते थे और अपने अंदाज में राय देते नजर आते थे। उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी फिल्म के आपत्तिजनक सीन पर बात करते नजर आ रहे हैं। 

Raju Srivastav Viral Video: comedian expressed anger over making fun of Hindu God and Goddesses in movies
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

वायरल वीडियो में राजू श्रीवास्तव फिल्मों में सिर्फ एक धर्म विशेष को ही टारगेट करने के मुद्दे पर बोलते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं, 'अरे शर्म करो डूब मरो, ऐसी फिल्म और वेब सीरीज बनाने वालों। हमारे हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाते हो। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। अगर हिम्मत है तो दूसरे धर्म के लोगों पर भी ऐसी कॉमेडी करो। नहीं करोगे? क्योंकि तुम्हारा सिर कलम कर दिया जाएगा।' वीडियो के दौरान राजू श्रीवास्तव को एक बॉलीवुड एक्टर का नाम लेते हुए भी सुना जा सकता है। एक्टर का नाम लेते हुए राजू श्रीवास्तव कह रहे हैं, 'हर बार वह यह हरकत करता है। उसे कोई रोकने वाला नहीं है। कोई कानून नहीं है। हिंदू धर्म में सब लोग सहिष्णु हैं। हिंदुओं का दिल बड़ा होता है। माफ करते जा रहे हैं, क्षमा करते जा रहे हैं। अब वक्त आ गया है हिंदुओं जागो। तुम्हें जागना होगा। और, अब मांग हो रही है कि इस सीन को हटा दिया जाए। इस सीन को हटाने से काम नहीं चलेगा। कड़ी से कड़ी सजा देनी पड़ेगी। ऐसा कानून बनाना पड़ेगा कि दोबारा कोई इस तरह की हरकत न करे।'

Raju Srivastav Viral Video: comedian expressed anger over making fun of Hindu God and Goddesses in movies
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यह वीडियो राजू श्रीवास्तव के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई वीडियो साझा करते हुए कॉमेडियन के न रहने का दुख जता रहा है। फैंस कह रहे हैं, 'हमें ऐसे और ज्यादा लोगों की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav Viral Video: comedian expressed anger over making fun of Hindu God and Goddesses in movies
राजू श्रीवास्तव

इस वीडियो पर यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और साथ ही कॉमेडियन के हंसाने के अंदाज को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह बेस्ट स्टैंडआप आर्टिस्ट थे। आजकल कुछ स्टैंडअप कॉमेडियन जहां, बिना किसी संदर्भ के दूसरों का मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रहते, वहीं राजू श्रीवास्तव बिना किसी धर्म का मजाक उड़ाए और बिना किसी की बेज्जती किए शानदार अंदाज में लोगों को हंसाने में माहिर थे। हम आपको बहुत याद करेंगे गजोधर भैया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed