फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: जिम में वर्कआउट के दौरान इन सितारों ने लगाया मौत को गले, एक की तो ट्रेडमील पर दौड़ते वक्त गई जान

Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
सार

स्टार्स को वर्कआउट से काफी फायदा होता है। इसलिए वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय जिम में ही बिताते हैं। सिनेमा जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी आखिरी सांस भी जिम में ली है।

विज्ञापन
Raju Srivastava to Siddhaanth Vir Surryavanshi These Celebs Lost his Life during workout in Gym
अबीर गोस्वामी, राजू श्रीवास्तव, पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत के सितारों के लाखों-करोड़ों फैंस होते हैं। ये सितारे अपने लुक का काफी ध्यान रखते हैं। अपनी हर एक एक्टिविटी के साथ-साथ खुद को मेंटेन रखना उन्हें बखूबी आता है। अपनी फिटनेस के लिए ये सितारे आम लोगों से काफी ज्यादा सजग रहते हैं। इसके लिए यह सितारे घंटो जिम में पसीना बहाते हैं। स्टार्स को वर्कआउट से काफी फायदा होता है। इसलिए वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय जिम में ही बिताते हैं। सिनेमा जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी आखिरी सांस भी जिम में ली है। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में....

Raju Srivastava to Siddhaanth Vir Surryavanshi These Celebs Lost his Life during workout in Gym
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी

जाने-माने टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिम में मौत हो गई थी। उन्होंने  'कसौटी जिंदगी की', 'कुसुम', 'क्या दिल में है' और 'कृष्णा अर्जुन' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हद से ज्यादा वर्कआउट करने की वजह से सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जान चली गई थी। मुंबई के एक जिम में एक्सरसाइज करते वक्त अभिनेता को हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी थी। 

बिग बॉस फेम अभिषेक की नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

Raju Srivastava to Siddhaanth Vir Surryavanshi These Celebs Lost his Life during workout in Gym
राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media
राजू श्रीवास्तव

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट दिल का दौरा पड़ा था। कॉमेडियन ट्रेडमिल पर ही गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में 41 दिनों तक चले इलाज के बाद आखिर में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava to Siddhaanth Vir Surryavanshi These Celebs Lost his Life during workout in Gym
अबीर गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
अबीर गोस्वामी

अभिनेता अबीर गोस्वामी का वर्ष 2013 में महज 37 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने  ‘लक्ष्य’, ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’, ‘खाकी’ और ‘कुसुम’ जैसे शोज और फिल्मों में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त अबीर गोस्वामी को दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

Vicky Kaushal: शादी से पहले विक्की को पत्नी कटरीना से मिली थी धमकी, अभिनेता ने बताई वजह

विज्ञापन
Raju Srivastava to Siddhaanth Vir Surryavanshi These Celebs Lost his Life during workout in Gym
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत राजकुमार

साउथ सिनेमा के जाने-माने दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को जिम में एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद आनन-पानन में अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा पाए। महज 46 की आयु में पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर ने  सभी को सतके में डाल दिया था।  

'एनिमल' में बॉबी देओल के धांसू लुक पर फिदा हुए फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed