{"_id":"5b8f9f11867a5548484eff78","slug":"rakesh-roshan-birthday-special-life-facts-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं राकेश रोशन पर अंधाधुंध गोलियां, ज्यादा पैसा कमाने की चुकाई थी कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं राकेश रोशन पर अंधाधुंध गोलियां, ज्यादा पैसा कमाने की चुकाई थी कीमत
Thu, 06 Sep 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन 6 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। राकेश रोशन ने बतौर एक्टर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन की ओर रुख किया जहां पर भी उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दीं। राकेश रोशन के पिता रोशन एक जाने-माने संगीतकार थे। राकेश के भाई राजेश रोशन भी संगीतकार हैं।
2 of 5
साल 2000 में राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना प्यार है' से लॉन्च किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसी साल 21 जनवरी को उन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने जानलेवा हमला किया था और उन्हें दो गोलियां लगी थीं।
3 of 5
राकेश रोशन तिलक रोड स्थित अपने ऑफिस से निकल ही रहे थे कि तभी दो शूटर ने गोली मार दी थी। एक गोली उनके कंधे पर लगी जबकि दूसरी छाती पर लगी थी। राकेश रोशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जिससे उनकी जान बच गई। दरअसल, राकेश रोशन को ये गोलियां जान से मारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धमकाने के लिए मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 62 करोड़ की कमाई की थी। ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने उस वक्त कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
rakesh roshan
राकेश रोशन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर 1970 में फिल्म 'घर-घर की कहानी' से की थी। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था। राकेश रोशन की मुख्य फिल्मों में 'मन मंदिर', 'पराया धन', 'आंखों-आंखों में', 'खेल-खेल में', 'खट्टा मीठा', 'खूबसूरत', 'तीसरी आंख' और 'आखिर क्यों' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।