फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राकेश रोशन को इस वजह से हुआ कैंसर, दोस्तों ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 09 Jan 2019 01:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 09 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
rakesh roshan diagnosed cancer his friend reveals he smoke too much
rakesh roshan
हाल ही में ऋतिक रोशन ने खुलासा किया कि उनके पिता राकेश रोशन को गले का कैंसर हुआ है । ये खबर सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड ने उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया । राकेश रोशन की सर्जरी हो चुकी है । ऋतिक ने बताया है कि राकेश रोशन की सर्जरी सक्सेसफुल रही है ।
rakesh roshan diagnosed cancer his friend reveals he smoke too much
Rakesh Roshan - फोटो : twitter
राकेश रोशन की बीमारी को लेकर राकेश रोशन के दोस्त अमोद मेहरा ने बड़ा खुलासा किया है । उन्होंने कहा, 'ऋतिक रोशन ने जब ट्वीट किया तब मुझे पता चला की राकेश रोशन को कैंसर हुआ है। तकरीबन दो महीने पहले हम एक पार्टी में एक दूसरे से मिले थे।'
rakesh roshan diagnosed cancer his friend reveals he smoke too much
rakesh roshan lifetime achievement award
'इस दौरान वो बिल्कुल ठीक लग रहे थे । अब जब यह खबर सामने आई है उससे मुझे उतना ही सदमा लगा जितना बाकियों को लगा है ।' अमोद ने बताया कि राकेश रोशन को स्मोकिंग की आदत थी । उनकी पत्नी पिंकी उन्हें अक्सर सिगरेट छोड़ने के लिए कहती थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
rakesh roshan diagnosed cancer his friend reveals he smoke too much
rakesh roshan - फोटो : twitter
राकेश मना करने के बावजूद छिप-छिपकर सिगरेट पिया करते थे । राकेश रोशन की सेहत पर बात करते हुए अमोद ने कहा- 'मैं इस वक्त उनकी अच्छी सेहत के लिए भगवान से कामना करता हूं।' अमोद मेहरा के अलावा राकेश रोशन के बाकी दोस्तों ने इस विषय पर बात करते हुए कहा- 'दिन भर में राकेश रोशन 1.5 पैकेट तक सिगरेट पी जाया करते थे। वो अपने घर के किसी एक कमरे में अकेले बैठ कर सिगरेट पीते थे।'
विज्ञापन
rakesh roshan diagnosed cancer his friend reveals he smoke too much
rakesh roshan
बता दें कि ऋतिक ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैंने आज सुबह अपने पिता से एक फोटो खिंचवाने के लिए कहा । आज अपनी सर्जरी के दिन भी उन्होंने जिम नहीं मिस किया । वो एक बहुत मजबूत इंसान हैं । कुछ हफ्ते पहले ही पता चला कि उनको शुरुआती स्टेज का squamous cell carcinoma हो गया है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed