{"_id":"5c359e73bdec225706706e36","slug":"farhan-akhtar-and-shibani-dandekar-may-tie-the-knot-in-april-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड संग चोरी छिपे की सगाई, इस महीने हो सकती है शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड संग चोरी छिपे की सगाई, इस महीने हो सकती है शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में शादियों का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। दीपिका, प्रियंका के बाद अब एक और एक्टर शादी करने जा रहा है। जी हां, फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर के किस्से गॉसिप की गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
2 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, फरहान अख्तर अब अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों ने हाल ही में सगाई कर ली है। 9 जनवरी को फरहान अख्तर 45 साल के हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फरहान अख्तर जन्मदिन के मौके पर सगाई का खुलासा कर सकते हैं और फैंस को तोहफा दे सकते हैं।
3 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
बॉलीवुड का ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। खबरों की मानें तो इस साल अप्रैल में दोनों शादी कर लेंगे हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बी-टाउन में भले ही अफेयर के किस्से गूंज रहे हों लेकिन फरहान और शिबानी अब तक इस बारे में चुप्पी ही साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिनों दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस फोटो में फरहान ने शिबानी का हाथ पकड़ा हुआ है। इससे पहले दिल्ली में भी एक कॉफी रेस्टोरेंट में दोनों स्पॉट हुए थे जहां कि एक तस्वीर दोनों ने साझा की थी।
फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।