राकेश रोशन द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'करण-अर्जुन' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म अपनी 30वीं सालगिरह पर री-रिलीज की जा रही है, जिसे लेकर काफी ज्यादा चर्चा भी हो रही है। हाल में ही राकेश रोशन ने इस फिल्म को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने इस फिल्म के रीमेक और सीक्वल की संभावनाओं से इनकार कर दिया। हालांकि, मौजूदा दौर के हिसाब से उन्होंने करण-अर्जुन के किरदार के लिए दो बेहतरीन अभिनेताओं का नाम लिया, जिनमें ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर शामिल हैं।
Karan Arjun: राकेश रोशन ने बताया आज के करण-अर्जुन का नाम, एक ने तो उनके साथ की हैं कई फिल्में
Karan Arjun re release: राकेश रोशन के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म 'करण-अर्जुन' दोबारा से रिलीज होने वाली है। इस बीच हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने आज के दो सुपरस्टार्स को मौजूदा दौर का करण-अर्जुन बताया है, जिनमें एक ऋतिक रोशन हैं। जानिए, निर्देशक ने और क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश रोशन ने ऋतिक-रणबीर को बताया आज के करण-अर्जुन
22 नवंबर 2024 को फिर से सिनेमाघरों का रूख करने वाली इस फिल्म के आधुनिक वर्जन को लेकर निर्देशक ने अपनी राय जाहिर की। उन्होंने इस युग की जोड़ी के लिए अपना विजन साझा करते हुए करण और अर्जुन की बेहतरीन भूमिकाओं के लिए ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर का नाम लिया। इससे दोनों ही कलाकारों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए। ईटाइम्स के साथ एक हालिया इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा, "मैं करण अर्जुन का रीमेक या सीक्वल नहीं बनाऊंगा, लेकिन अगर मुझे आज फिल्म के लिए वैकल्पिक जोड़ी के बारे में सोचना पड़े, तो मैं ऋतिक रोशन को करण और रणबीर कपूर को अर्जुन के रूप में चुनूंगा।"
सलमान-शाहरुख की कास्टिंग को लेकर भी दी जानकारी
रोशन ने मूल कास्टिंग के पीछे की सावधानीपूर्वक सोच पर भी जानकारी साझा कीं। उन्होंने कहा कि सलमान खान को करण के रूप में उनकी बॉडी और गंभीरता भरी आंखो के लिए चुना गया था, जो उस किरदार के लिए काफी ज्यादा अहम था। उन्होंने बताया, "मैं चाहता था कि करण एक ऐसा किरदार हो जिसकी आंखे, उसके शांत व्यवहार के बावजूद बहुत कुछ बोलती हों, और सलमान इस विजन के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं।" शाहरुख खान के बारे में रोशन ने खुलासा किया कि किंग अंकल में शाहरुख के साथ उनके पिछले काम और फौजी में अभिनेता के शक्तिशाली प्रदर्शन ने उन्हें अर्जुन के लिए स्पष्ट पसंद बना दिया था।
Anupamaa: पुलिस ने किया 'अनुपमा' के सेट पर कैमरा असिस्टेंट की मौत की वजह का खुलासा, इस धारा के तहत केस दर्ज
राजेश रोशन के साथ साझेदारी ने दिया सुपरहिट संगीत
निर्देशक ने यह भी साझा किया कि फिल्म को उसके कॉनसेप्ट की वजह से संदेह का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "उस समय प्रेम कहानियों में पुनर्जन्म एक लोकप्रिय विषय था, लेकिन मां-बेटे के पहलू को ज्यादा नहीं दिखाया गया था।" अपने बेटों के न्याय के लिए प्रार्थना करने वाली एक मां का भावनात्मक भार कहानी का महत्वपूर्ण पहलू बन गया और इसकी स्थायी अपील का कारण भी बना। इस दौरान उन्होंने अपने भाई और फिल्म के संगीतकार राजेश रोशन के साथ साझेदारी को लेकर भी बात की, जिसकी वजह से फिल्म के संगीत को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। उन्होंने कहा,"अगर राजेश ने कुछ ऐसा बनाया जो मुझे पसंद नहीं आया, तो मैं खुलकर उसकी आलोचना करूंगा। हम भाई हैं और हमारे बीच खुलकर असहमतियां हो सकती हैं।"
Bollywood Biggest Prankster: अमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक, प्रैंक करने में पीछे नहीं रहते ये सितारे
साल 1995 में रिलीज हुई थी 'करण-अर्जुन'
बताते चलें कि साल 1995 में रिलीज हुई, करण अर्जुन भारतीय सिनेमा की एक लोकप्रिय और बेहद सफल फिल्म है। इसमें एक्शन और ड्रामा को एक मनोरंजक पुनर्जन्म की कहानी में मिलाया गया, जिसने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया। फिल्म के शानदार संवाद, शाहरुख खान, सलमान खान और राखी का यादगार अभिनय और राजेश रोशन द्वारा रचित सुपरहिट संगीत ने इसे बॉक्स ऑफिस पर सनसनी और लोकप्रिय फिल्म के रूप में स्थापित कर दिया, जिसका जश्न तीन दशक बाद भी जारी है।
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के पास की हो रही कालाबाजारी, ब्लैक में खरीदे जा रहे टिकट