फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakesh Roshan: जब राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां, इस बात से नाराज था अबू सलेम

Mon, 06 Sep 2021 11:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Sep 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Rakesh Roshan: Rakesh Roshan was once attacked by UnderWorld Don Abu Salem
अबू सलेम, राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन का आज जन्मदिन है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है साथ ही कई सुपरहिट फिल्में निर्देशित भी की हैं। राकेश रोशन ने बॉलीवुड में ‘कोई मिल गया’, ‘करन-अर्जुन’, ‘क्रिश’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वो अच्छे एक्टर भी रहे हैं। उन्होंने 'सीमा', 'मन मंदिर', 'आंखों आंखों में', 'बुनियाद', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'खट्टा मीठा' जैसी कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।



राकेश रोशन कभी डर के साये में जीते थे
6 सितंबर, 1949 में मुंबई में जन्मे राकेश रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं। अपने करियर में कई हिट फिल्में देने वाले राकेश रोशन कभी डर के साये में जीते थे। केवल राकेश रोशन ही नहीं बॉलीवुड का लगभग हर एक्टर और डायरेक्टर को अंडरवर्ल्ड से खतरा था। 

View this post on Instagram

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)

Happy Birthday Rakesh Roshan: Rakesh Roshan was once attacked by UnderWorld Don Abu Salem
राकेश रोशन

बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का दबाव हमेशा रहा है। शाहरुख खान से लेकर गुलशन कुमार तक सभी को अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर्स अबू सलेम और छोटा शकील की ओर से धमकी भरे कॉल आते थे और पैसे की मांग की जाती थी।

Happy Birthday Rakesh Roshan: Rakesh Roshan was once attacked by UnderWorld Don Abu Salem
kaho na pyar hai - फोटो : social media

गुलशन कुमार की हत्या के बाद ये खौफ और ज्यादा बढ़ गया था। दरअसल ये किस्सा तब का है जब राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आईं थीं। फिल्म ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी और 62 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Rakesh Roshan: Rakesh Roshan was once attacked by UnderWorld Don Abu Salem
राकेश रोशन - फोटो : फाइल

इसके बाद साल 2001 में राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था। इस हमले के दौरान राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं। राकेश पर यह हमला उनके सांताक्रुज ऑफिस के बाहर हुआ था। राकेश पर दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं। राकेश को आनन फानन में उनके ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया था।

विज्ञापन
Happy Birthday Rakesh Roshan: Rakesh Roshan was once attacked by UnderWorld Don Abu Salem
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

दरअसल, राकेश रोशन को यह गोलियां जान से मारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धमकाने के लिए मारी गई थी। अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसी बात से अबू सलेम नाराज हो गया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed