बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए अपनी भावनाओं को इजहार करते रहते हैं। वो ब्लॉग के जरिए नये-नये खुलासे करते हैं और पाठकों से लगातार संवाद करते हैं। अब उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए एक फिल्म देखने के बाद की प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म के गाने को देखकर वो इतने भावुक हो गये कि वो अपने आंखों से आंसुओं को बहते हुए नहीं रोक पाये। उन्होंने लिखा, मैं इस फिल्म के क्लाइमेक्स गाने को देखकर इतना इमोशनल हो गया कि मेरे लिए अपने आंसुओं को रोक पाना मुश्किल हो गया था।
सोशल मीडिया: इस अभिनेता की फिल्म देखकर अमिताभ के आंखों में आ गये आंसू, बोले- भावनाओं को रोक पाना मुश्किल हो गया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सूर्या शिवकुमार का बड़ा फैनबेस है। उनकी फिल्मों को उत्तर भारत में भी डब वर्जन के जरिए काफी पसंद किया जाता है। हिंदी दर्शक उनकी साउथ की फिल्में काफी देखते हैं और हिंदी पट्टी में भी उनके प्रशंसकों की तादाद काफी है। दमदार अभिनय की बदौलत सूर्या लंबे वक्त से अपना स्टारडम बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। उनकी फिल्म सोरारई पोट्टरू हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। जिसे दर्शक खासा पसंद भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने इस फिल्म के गाने को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया है।
जब इस फिल्म को देखकर हो पड़े बिग बी
अमिताभ बच्चन सूर्या की फिल्म देखकर रो पड़े। उनकी आंखों में आंसू आ गए। जिस बात का जिक्र उन्होंने ब्लॉग में किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया गया एक गाना उन्हें काफी भावुक कर गया। इस गाने के दौरान उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
उन्होंने लिखा, वक्त है, वक्त है और वक्त है, जो कई बार अविश्वसनीय पल लाता है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ और भावनाएं इतनी भारी थी कि अपने आंसुओं को रोक पाना बेहद मुश्किल हो गया और आंसू बहने लगे। उन्होंने लिखा कि ये पल बयां नहीं किये जा सकते हैं, लेकिन इसके बारे में यहां बताता हूं।
अमिताभ ने लिखा कि एक गाना, तमिल गाना सूर्या की फिल्म से। सूर्या साउथ के सुपरस्टार हाम जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि ये पल दिल तोड़ देने वाला है। ये बेटे और पिता के बीच भावनाओं की कहानी है। अमिताभ ने इस गाने का वीडियो भी शेयर किया है और इसके साथ ही तमिल गीत के हिस्से को भी ट्रांसलेट किया।