फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौक बड़ी चीज है: कीमती घड़ियों के शौकीन हैं ये अभिनेता, शाहरुख से सैफ तक का नाम लिस्ट में शामिल

Mon, 06 Sep 2021 09:52 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 06 Sep 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
shahrukh to saif: bollywood Celebrities Luxury Wrist Watches
शाहरुख-आमिर-सैफ - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस अपने स्टाइल और लुक को लेकर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। कपड़ों से लेकर जूतों, चश्मों, एसेसरीज के अलावा घड़ियों का भी सेलेब्रिटीज को शौक होता है। क्या आप जानते हैं कि जो घड़ियों बॉलीवुड एक्टर पहनते हैं, वो काफी महंगी और खास होती हैं। इन घड़ियों की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा महंगी होती हैं। आइए जानते हैं उन पांच बॉलीवुड स्टार्स के बारे में, जिनके पास महंगी घड़ियों का जबरदस्त कनेक्शन है। इन घड़ियों की कीमत आपके घर से भी ज्यादा होगी।



शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख रोलेक्स घड़ियों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास रोलेक्स की तीन महंगी अल्ट्रा प्रीमियम घड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास रोलेक्स डेटोना 116520 की दो घड़ियां हैं, दोनों का ही रंग ग्रे है। लेकिन दोनों के डायल का कलर अलग है। इस एक घड़ी की कीमत 8.51 लाख रुपए है। ये 2 दशक पुरानी बेहद दुर्लभ घड़ियां हैं। आज के वक्त इन दोनों के दाम दोगुने से ज्यादा है। जबकि शाहरुख के पास तीसरी घड़ी रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना है। इस घड़ी की कीमत 10.69 लाख रुपए है।

shahrukh to saif: bollywood Celebrities Luxury Wrist Watches
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
आमिर खान के पास दुनिया की सबसे महंगी और स्पेशल घड़ियों में से एक है। इसका नाम Vacheron Constantin ओवरसीज वर्ल्ड टाइम है। सिल्वर और नीले रंग ये घड़ी 37 अलग अलग टाइम जोन बताती है। इसकी कीमत 27.80 लाख रुपए है।

shahrukh to saif: bollywood Celebrities Luxury Wrist Watches
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैफ को भी महंगी घड़ियों का शौक है। उनके पास Lange & Söhne Lange और Grande Lange 1 ‘Luminous’ व्हाइट गोल्ड घड़ी है। इन घड़ियों की कीमत 24.93 लाख और 14.40 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh to saif: bollywood Celebrities Luxury Wrist Watches
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
अपने अतरंगे फैशन सेंस के लिए मशहूर रणवीर सिंह के पास Frank Müller V45 वैनगार्ड याचिंग रोज गोल्ड और डायमंड घड़ी है। इस घड़ी की कीमत 40 लाख रुपए है।

विज्ञापन
shahrukh to saif: bollywood Celebrities Luxury Wrist Watches
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
कपूर खानदान के चिराग रणबीर सिंह के पास 3 महंगी घड़ियों का कलेक्शन है। पहली घड़ी Audemars Piguet Roya है जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है। जबकि दूसरी  Ressence Type 1 घड़ी है जिसकी कीमत 14.18 लाख रुपए है। उनके पास तीसरी घड़ी का नाम रिचर्ड मिले RM 028 ऑटोमेटिक रोज गोल्ड डाइवर है। इस घड़ी कीमत 1.12 करोड़ रुपए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed