फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवेंजर्स की तरह टाइम ट्रेवल कर सकता है कृष, दिवंगत पिता रोहित मेहरा को वापस लाने की तैयारी

Wed, 08 Jul 2020 11:46 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Roshan will be made Hrithik Roshan film Krrish 4 time travel movie like Avengers Endgame
कृष 4, एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राकेश रोशन देश की पहली सुपर हीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' की चौथी किस्त को बेहतर बनाने में दिन रात एक कर रहे हैं। वह अब भी इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। और, इसी बीच खबरें बताती हैं कि आने वाली फिल्म में कृष को 'एवेंजर्स एंडगेम' फिल्म की तरह भूतकाल में पीछे जाते हुए देखा जाएगा। कृष का भूत में जाने का मकसद अपने मरे हुए पिता वैज्ञानिक रोहित मेहरा को वापस लाने का रहेगा। 

Rakesh Roshan will be made Hrithik Roshan film Krrish 4 time travel movie like Avengers Endgame
कृष 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले कुछ महीने से लगातार इस फिल्म को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। जब से ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' रिलीज हुई है उसके बाद से ही राकेश रोशन चौथी फिल्म को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच उन्हें गले के कैंसर से भी जूझना पड़ा था। लेकिन, फिल्म की पटकथा को पूरा करने के लिए लॉकडाउन में उन्हें भरपूर वक्त मिला है। 

Rakesh Roshan will be made Hrithik Roshan film Krrish 4 time travel movie like Avengers Endgame
कृष 3 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि राकेश रोशन इस फिल्म में सुपर विलेन्स की सेना खड़ी करना चाहते हैं जो हीरो से लड़ेगी। जैसा कि सिनेमा का समय बदल रहा है, इसको ध्यान में रखते हुए राकेश रोशन अपनी इस फिल्म के विजुअल इफैक्ट्स पर भरपूर ध्यान रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Roshan will be made Hrithik Roshan film Krrish 4 time travel movie like Avengers Endgame
कृष 3 - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें बताती हैं कि राकेश अपनी इस फिल्म के लिए विजुअल इफैक्ट्स पर काम करने की जिम्मेदारी शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को देने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म के विलेन्स को डिजाइन करने के लिए एक हॉलीवुड डिजाइनर को हायर करेंगे। इस सीरीज की पिछली दो फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी ऋतिक रोशन दोहरा किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन
Rakesh Roshan will be made Hrithik Roshan film Krrish 4 time travel movie like Avengers Endgame
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी के हिसाब से पिछली फिल्म में कृष के पिता रोहित मेहरा को काल ने मार दिया था। अब इस फिल्म में कृष की कोशिश अपने मरे हुए पिता को वापस लाने की होगी। खबरें तो यहां तक बताती हैं कि इस फिल्म में वर्ष 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' का किरदार जादू भी नजर आएगा। इस समय साइंस फिक्शन फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू हो सकती है।

पढ़ें: बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर ने इन अंदाज में मनाया मां नीतू कपूर का जन्मदिन, डिनर पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed