फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakesh Omprakash Mehra: 21 साल में सिर्फ नौ फिल्में दे पाए राकेश, असफल होने पर किया था हैरान कर देने वाला फैसला

Thu, 07 Jul 2022 09:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Jul 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra Birthday Know Here Why He Wanted to Drink Himself to the Death
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म 'रंग दे बसंती' जैसी मास्टरपीस बनाने के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। राकेश हर साल 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह हमेशा से अलग फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। किसी भी फिल्म के लिए वह सब्जेक्ट का चयन काफी सोच समझकर करते हैं। इसलिए अपने 21 साल के करियर में उन्होंने 8 फिल्में ही बनाई हैं। फिल्म बनाने के लिए राकेश खुद को पूरी तरह समर्पित कर देते हैं यही वजह है कि जब एक बार उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी तो उन्होंने खुद को खत्म करने की कोशिश की थी। आइए जानते हैं ये किस्सा...

Rakeysh Omprakash Mehra Birthday Know Here Why He Wanted to Drink Himself to the Death
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की नाकामयाबी नहीं हुई बर्दाश्त

बात साल 2009 की उस समय उनकी फिल्म दिल्ली 6 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से राकेश को काफी उम्मीदें थीं, और हो भी क्यों न? उनकी पिछली फिल्म रंग दे बसंती बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस वजह से वह दिल्ली 6 के हिट होने को लेकर भी आश्वस्त थे। हालांकि रिलीज के बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म फ्लॉप साबित हुई। राकेश यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। फिल्म के असफल होने के गम में राकेश इस कदर डूब गए थे कि उन्होंने शराब का सहारा ले लिया। राकेश शराब से खुद को खत्म करना चाहते थे।

Rakeysh Omprakash Mehra Birthday Know Here Why He Wanted to Drink Himself to the Death
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑटोबायोग्राफी में हुआ खुलासा

इस बात का खुलासा उनकी ऑटोबायोग्राफी 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' हुआ था। इस किताब में निर्देशक के करियर, निजी जिंदगी, सफलता और असफलता जैसे सभी किस्सों का जिक्र है। उन्होंने किताब में लिखा, 'फिल्म शुक्रवार 20 फरवरी, 2009 को शानदार प्रतिक्रिया के साथ शुरू हुई। हमने रविवार तक 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया। इसके बाद फिर सोमवार आया और दर्शक सिनेमाघरों से गायब हो गए और मैं बर्बाद हो गया था। बॉक्स ऑफिस पर हार और उसके साथ मेरे अपने संघर्ष ने मुझे झकझोर के रख दिया था। मुझे महसूस होने लगा कि क्या मैं लगातार बेहतरीन सिनेमा बनाने में सक्षम हूं या नहीं? क्या रंग दे बसंती महज ढोंग थी? किताब में उन्होंने बताया है कि इसके बाद वह पूरी तरह शराब में डूब गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra Birthday Know Here Why He Wanted to Drink Himself to the Death
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राकेश ने फिल्म अक्स से की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपई नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रंग दे बसंती बनाई। इसके अलावा वह दिल्ली 6, भाग मिल्खा भाग, मिर्जया और तूफान जैसी फिल्में बना चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed