15 अगस्त 1947 को जन्मीं राखी ने अपनी करियर में अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। वो कभी लाखों, करोड़ों दिलों की धड़कन थीं। कभी वो अमिताभ बच्चन की प्रेमिका के रूप में दिखीं तो कभी सेक्रेटरी और कभी मां। फिल्मफेयर से लेकर नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री पुरस्कार तक राखी को सब मिला है।
राखी-अदनान सामी का जन्मदिन और सनी देओल पहुंचे RSS मुख्यालय सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिक के सरताज अदनान सामी ने एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं। महज 5 साल की उम्र से बेहतरीन पियानो बजाने वाले अदनान आज 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं। अदनान का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था। उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान डिप्लोमेट थे जबकि उनकी मां जम्मू कश्मीर की रहने वाली थीं। उन्होंने 1986 में अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की और फिर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते रहे।
5 साल भी नहीं चल पाई थीं अदनान सामी की 3 शादियां, 22 साल की उम्र में ही बसा लिया था घर
बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वतंत्रता दिवस से पहले महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अखंड भारत दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
RSS मुख्यालय पहुंचे सनी देओल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लगाए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे
'मिशन मंगल' की स्टारकास्ट इन दिनों जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। अक्षय कुमार, विद्या बालन और तापसी पन्नू सहित बाकी कास्ट देश-भर के अलग-अलग शहरों में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अब जहां स्टार्स होंगे वहां भीड़ का होना भी लाजमी है। ऐसा ही कुछ मिशन मंगल की टीम को सामना करना पड़ा।
फैंस के बीच फंसी विद्या बालन को अक्षय कुमार ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा था। जिसके बाद अब एक दूसरी पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर ही वार किया है। दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात का मानना है कि भारतीय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड ने राष्ट्रवाद के जुनून में शांति का रास्ता छोड़ दिया है और वह पाकिस्तान व पाकिस्तानियों की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर वार, कहा- बंदूकधारी आतंकवादी से कहीं अधिक हैं हम