सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant Arrested: शर्लिन चोपड़ा मामले में गिरफ्तार हुईं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 19 Jan 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant arrested by mumbai police after sherlyn chopra complaint amid miscarriage adil khan marriage
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब राखी को एक और झटका लगा है। दरअसल अब राखी गिरफ्तार हो चुकी हैं। आज यानी 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद लिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।
rakhi sawant arrested by mumbai police after sherlyn chopra complaint amid miscarriage adil khan marriage
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।



Tushar Kalia: 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
rakhi sawant arrested by mumbai police after sherlyn chopra complaint amid miscarriage adil khan marriage
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511
राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। राखी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शर्लिन ने ट्वीट किया, 'ब्रेकिंग न्यूज... अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।'
 

Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जो फिल्म को बना सकती हैं सुपरहिट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant arrested by mumbai police after sherlyn chopra complaint amid miscarriage adil khan marriage
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : amar ujala

दरअसल, अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान ने शादी से इनकार किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शादी की बात कबूल कर ली। फिर, बीमारी के कारण राखी की मां की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

Female Lead Films 2023: इन 10 फिल्मों से तय होगी बॉलीवुड हीरोइनों की तकदीर, कंगना रणौत की दो फिल्में कतार में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed