{"_id":"5d88757c8ebc3e01557e6b89","slug":"rakhi-sawant-crying-for-husband-ritesh-shares-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं राखी सावंत, फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं- किसने कहा मेरी जिंदगी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं राखी सावंत, फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं- किसने कहा मेरी जिंदगी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Sep 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राखी सावंत इन दिनों परेशान हैं। परेशानी के पीछे की वजह है उनकी शादी। सवाल उठ रहे हैं कि क्या राखी सावंत की शादी खतरे में है ? राखी जिस तरह के वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं उससे ये जरूर कहा जा सकता है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है।
दरअसल राखी के पति काम के सिलसिले में लंदन में रहते हैं इसलिए दोनों बहुत कम एक दूसरे को समय दे पाते हैं। राखी की शादी को अभी एक महीना ही हुआ है और अभी से दोनों के बीच दूरी आ गई है। राखी सावंत ने कई वीडियोज ऐसे शेयर किए हैं जिससे पता चलता है कि वो अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं।
एक वीडियो में राखी कहती हैं- तुम जो बोलोगे मैं करूंगी, जो बोलोगे सुनूंगी, लेकिन हमें इग्नोर मत करो यार। मैं नहीं रह सकती हूं। आपको मेरे ऊपर जरा भी तरस नहीं आता है ना। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। खैर राखी सावंत शादी के पहले दिन से ही ऐसे वीडियोज शेयर करती आ रही हैं। उनके फैंस को तो उनकी शादी पर भी यकीन नहीं है। एक वीडियो में वो कह रही हैं- किसने कहा मेरी जिंदगी में तकलीफें नहीं है। बस मैंने अपनी हालत पर हंसना सीख लिया है।
एक और वीडियो में राखी को लग रहा है कि कहीं उनका प्यार उनका साथ ना छोड़ दे। सभी वीडियो में राखी काफी उदास नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें प्यार में धोखा मिला है। राखी कई सारे सैड गाने का वीडियो पोस्ट किया है। वहीं दूसरी वीडियो में राखी रोती हुई नजर आ रही हैं।
राखी सावंत पिछले महीने से ही अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में थी। राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ 4-5 लोग ही मौजूद थे। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।