फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: कंगना रणौत के शो को लताड़ने के बाद, अब राखी सावंत ने जताई लॉकअप का हिस्सा बनने की इच्छा; कहा- 'दीदी के लिए...'

Wed, 23 Feb 2022 11:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Feb 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh Got Offered kangana Ranaut Show Lock Upp
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का रिएलिटी शो 'लॉकअप' चर्चाओं में बना हुआ है। दर्शकों को यह जानने की बेहद उत्सुकता है कि इस शो में कौने-से कलाकार कंगना की जेल में कैद होने वाले हैं। मेकर्स भी दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे सदस्यों के नाम के ऊपर से पर्दा उठा रहे हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh Got Offered kangana Ranaut Show Lock Upp
राखी सावंत, कंगना रणौत - फोटो : insta

राखी सावंत ने किया खुलासा
राखी सावंत ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनके एक्स-हसबैंड रितेश को कंगना रणौत का शो लॉकअप ऑफर किया गया था। हालांकि राखी सावंत ने यह नहीं बताया कि रितेश ने इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। बता दें कि एक्ता कपूर का यह शो एमएक्स प्लेयर और अल्ट बालाजी एप पर 27 फरवरी से प्रसारित किया जाएगा। दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के इस रिएलिटी शो का लुत्फ उठा पाएंगे।

Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh Got Offered kangana Ranaut Show Lock Upp
राखी सावंत, कंगना राणौत - फोटो : social media

क्या राखी भी बनेंगी शो का हिस्सा
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जब राखी सावंत से लॉकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे आया ही नहीं है ऑफर। लेकिन मेरे पति रितेश को लॉकअप का ऑफर आया है। सॉरी मेरे एक्स हसबैंड। हालांकि वो शो में जाएंगे या नहीं ये मुझे नहीं पता। मेरी बात नहीं हुई है रितेश से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh Got Offered kangana Ranaut Show Lock Upp
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511

दीदी के लिए शो नहीं करूंगी - राखी सावंत
राखी सावंत से जब पूछा गया कि क्या वह शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं? तो राखी ने कहा कि एकता कपूर के लिए मैं शो का हिस्सा जरूर बनूंगी। लेकिन दीदी के लिए नहीं। बता दें कि यहां राखी सावंत का दीदी से मतलब कंगना रणौत है। गौरतलब है कि जब कंगना ने अपने रिएलिटी शो की तुलना बिग बॉस से की थी तब राखी सावंत ने उनहें जमकर खरी खोटी सुनाया था। उन्होंने कहा था कि कंगना वो अभिनेत्री हैं जो सिर्फ खुद को ही महान समझती हैं और बाकी सब उनके लिए बेकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed