फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan-Shibani : फरहान से शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने बदला नाम, अब कहलाएंगी 'मिसेज अख्तर'

Wed, 23 Feb 2022 11:17 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Shibani Dandekar changes her name on instagram after marrying with Farhan Akhtar
फरहान और शिबानी - फोटो : Instagram

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने हाल ही में शादी की है। पिछले हफ्ते खंडाला में शादी के बाद दोनों ने अपनी शादी को हाल फिलहाल, कोर्ट में रजिस्टर कराया है। अब शिबानी ने फरहान की दुल्हनिया बनने के बाद अपना नाम बदल लिया है। इंस्टाग्राम पर शिबानी ने अपना नाम शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया है। वहीं उन्होंने अपने बायो में भी बदलाव किया है। शिबानी ने अपने बायो में प्रोड्यूयर, प्रजेंटर, एक्ट्रेस, सिंगर और मिसेज अख्तर जोड़ा है। हालांकि, फरहान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में कुछ बदलाव नहीं किया है। 



 
Shibani Dandekar changes her name on instagram after marrying with Farhan Akhtar
फरहान और शिबानी - फोटो : Instagram

फरहान और शिबानी की शादी बेहद प्राइवेट रही। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और उनके दोस्त शामिल हुए। दोनों की शादी जावेद अख्तर के फार्म हाउस में हुई थी। जिसमें जावेद अख्तर, उनकी पत्नी शबाना, फरहान की मां हनी ईरानी, बहन जोया अख्तर, शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, दोस्त रिया चक्रवर्ती, एक्टर हृतिक रोशन सहित कई सेलीब्रेटीज शामिल हुए। फरहान और मिसेज अख्तर ने सोमवार को अपनी शादी रिजस्टर करवाई है। इससे पहले शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी कैपशन डाला था। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया "लेट्स गो"। फोटो में वो मेकअप करवा रही है। 


 
Shibani Dandekar changes her name on instagram after marrying with Farhan Akhtar
शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram

दोनों की शादी की चर्चा खूब रही। सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी दांडेकर की शादी की फोटोज सामने आई थी। जिसमें शिबानी लाल गाउन में और फरहान काले सूट में दिख रहे हैं। बता दें कि फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले फरहान ने अधुना भबानी से शादी की थी। उनकी शादी 16 साल चली। फिर दोनों ने अलग होने का एलान कर दिया। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shibani Dandekar changes her name on instagram after marrying with Farhan Akhtar
फरहान और शिबानी - फोटो : Instagram

वहीं शादी के बाद फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान दोनों का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल नजर आया। शिबानी डांडेकर ने शादी के जोड़े से लेकर पब्लिक अपीयरेंस तक हर बार अपने अलग अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया। पब्लिक अपीयरेंस में जहां शिबानी साड़ी में बिल्कुल देसी लुक में थी तो वहीं बहन जोया अख्तर के घर पार्टी में पहुंचे फरहान अख्तर के साथ शिबानी ने लेवेंडर गाउन पहना। 

विज्ञापन
Shibani Dandekar changes her name on instagram after marrying with Farhan Akhtar
farhan akhtar sibani dandekar - फोटो : instagram
फरहान अख्तर ने भी कुर्ता-पायजामा के साथ जैकेट पेयर किया। जिसमें दोनों का लुक परफेक्ट दिखा। शिबानी ने इस अपीयरेंस के लिए हल्के गुलाबी रंग की साड़ी का चुनाव किया था। जिसका फैब्रिक टिश्यू पर था। वहीं इस साड़ी पर फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी। जिसके साथ ऑर्नेट बॉर्डर बना था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed