राखी सावंत (Rakhi Sawant) कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं कि सुर्खियों में आ जाती हैं। बीते कुछ दिनों से वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कभी वह दुल्हन के लिबास में तस्वीर शेयर कर रही हैं तो कभी बाथटब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। इस बीच राखी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा राखी सावंत का एक और वीडियो, बोलीं- 'हनीमून पर जा रही हूं अकेली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए राखी ने लिखा- 'हनीमून अकेले'। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि 'मैं बहुत खुश हूं। अगले हफ्ते लंदन, बर्मिंघम और ना जाने कहां कहां घूमने जा रही हूं। मैं हनीमून के लिए जा रही हूं लेकिन इस बार अकेले जा रही हूं।'
बता दें कि राखी ने दावा किया है कि उनकी शादी हो चुकी है। हालांकि राखी अपने पति को अब तक प्रशंसकों के सामने लेकर नहीं आई हैं। ऐसे में कई बार यूजर सोशल मीडिया पर तस्वीरों पर कमेंट करके पूछते भी हैं कि 'तुमने शादी की भी है या नहीं?' राखी के अनुसार उनके पति एक एनआरआई हैं और उनका नाम रितेश है।
यह भी पढ़ें:- हनीमून की नई तस्वीरों में राखी सावंत ने फिर पति को छिपाया, यूजर ने कहा- 'शादी हुई भी है या नहीं'
एक इंटरव्यू में राखी ने कहा था- 'मेरे पति का नाम रितेश है। वो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। गुड न्यूज तो है, लेकिन मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी न बुलाना होता है।'
यह भी पढ़ें;- कौन है दीपक कलाल? जो राखी सावंत की शादी पर भड़का, अभिनेत्री से मांग लिए 4 करोड़
लव स्टोरी के बारे में राखी ने कहा था कि सिर्फ व्हाट्सएप चैट के जरिए ही उन्हें प्यार हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रपोजल मिला और शादी करने के लिए उन्होंने हां कह दिया। राखी ने कहा कि शादी में परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल राखी का यूएस जाने का कोई इरादा नहीं है।