फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: अभी सलाखों के पीछे ही कटेंगी आदिल की रातें, अब मैसूर कोर्ट में भी होगी सुनवाई

Tue, 21 Feb 2023 08:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 21 Feb 2023 08:49 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Husband Adil Khan Durrani Get Judicial Custody now sent to mysore court for investigation
आदिल खान-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी और पति आदिल खान को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं। पांच फरवरी 2023 को राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट और कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद पुलिस ने सात फरवरी को आदिल खान को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया था। 20 फरवरी को आदिल की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही थी। इस बार कोर्ट ने आदिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आदिल खान के वकील ने मीडिया से बातचीत में आदिल को लेकर अपडेट दिया है।

Rakhi Sawant Husband Adil Khan Durrani Get Judicial Custody now sent to mysore court for investigation
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान कोर्ट में अपने वकील के साथ राखी सावंत भी मौजूद रहीं। वहीं आदिल के वकील अशोक सरावगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, कि पुलिस उन्हें जल्द मैसूर भी ले जा सकती है। मैसूर में आदिल खान के खिलाफ एक रेप केस भी दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि मैसूर में आदिल खान के खिलाफ एक रेप केस भी दर्ज हुआ है और उस मामले में आदिल से पूछताछ हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आदित्य चोपड़ा के बयान से उर्फी खफा और कार्तिक की ब्रांड वैल्यू में गिरावट, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Rakhi Sawant Husband Adil Khan Durrani Get Judicial Custody now sent to mysore court for investigation
राखी सावंत - फोटो : social media

अशोक सरावगी आगे बता की मैसूर पुलिस के पास आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का एक अहम केस है। उनके पास ट्रांसफर वारंट है और 24 फरवरी को मैसूर कोर्ट में सुनवाई है। उनके नाम पर कई एफआईआर हैं। इसलिए आज 99% संभावना है कि उन्हें मैसूर कोर्ट में स्थानांतरित किया जा सकता है। यह मामला खत्म नहीं हुआ है। जांच जारी है'।

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Husband Adil Khan Durrani Get Judicial Custody now sent to mysore court for investigation
राखी सावंत - फोटो : social media

आदिल खान के वकील नीरज गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा हमने कोर्ट से न्यायिक हिरासत की मांग की थी। तो वहीं नीरज गुप्ता ने आगे कहा, मीडिया में क्या सुनने को मिलता है उससे कोर्ट को कोई लेना देना नहीं होता है। बाहर सिर्फ अफवाह फैलती है। आदिल खान के लिए हम जल्द ही बेल की मांग करेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Rakhi Sawant Husband Adil Khan Durrani Get Judicial Custody now sent to mysore court for investigation
राखी सावंत - फोटो : social media

दूसरी ओर राखी की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, 'आज राखी सावंत केस में आदिल को न्यायिक हिरासत दी गई है और ईरानी लड़की द्वारा दायर रेप मामले में अदालत ने मैसूर पुलिस को हिरासत दी है'। तो वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए राखी ने कहा 'हम केस लड़ रहे हैं। यह कोर्ट पर निर्भर करता है। आदिल सबको नचा रहा है। कोर्ट को नचा नहीं सकता'। हमारी जीत जरूर होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed