राखी सावंत हमेशा अपने किसी न किसी बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो पसो्ट करती हैं वो भी चर्चा का विषय बन जाता है। राखी के अनुसार इन दिनों वह UK में अपने पति के साथ हैं।
राखी सावंत ने दिखाया अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, गरमी में पूल में उतरीं तो फैंस बुलाने लगे 'जलपरी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है- यहां बहुत गरमी है। ग्लोबल वॉर्मिंग ने परेशान कर दिया है दुनिया को। ये है मेरा चिल करने का तरीका। आप भी अपनाएं और चिल मारें। राखी के इस वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ गए हैं।
इस वीडियो में वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। राखी पूल के बाहर अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही हैं। इतना ही नहीं फैंस के लिए राकी पूल में भी उतर गईं। इस वीडियो को देखकर राखी के फॉलोअर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका यह ताजा वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। राखी का मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
राखी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने उनकी तुलना जलपरी से की तो वहीं एक ने लिखा- मैम इस बार आपका हेयरस्टाइल किसी को पसंद नहीं आ रहा है। और हां ये वीडियो बहुत पुराना है। ऐसे वीडियो डालकर हमें बेवकूफ मत बनाओ। राखी के अनुसार इन दिनों वह अपने पति रितेश के साथ हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राखी ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उनका UK में मन नहीं लग रहा है। वह मुंबई को बहुत याद कर रही हैं।
राखी पिछले साल से ही अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनके पति रितेश को आजतक किसी ने देखा नहीं है। लेकिन वीडियो शेयर कर वह अक्सर बताती रहती हैं कि रितेश से वह बहुत प्यार करती हैं। राखी ने 28 जुलाई 2019 को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे।