फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओपन लेटर पर राखी सावंत का जवाब- 'स्वरा तेरी सटक गई है', यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Fri, 09 Feb 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant said to sawara bhasker on open letter teri satak gayi hai
राखी सावंत

सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत जब भी कुछ बोलती हैं, ट्रोल हो जाती हैं। इस बार उन्होंने 'पद्मावत' पर ओपन लेटर लिखने वाली स्वरा भास्कर को आड़े हाथों लिया है। इससे पहले स्वरा के इस लेटर का दीपिका, रणवीर और शाहिद ने भी जवाब दिया था। अब राखी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बुरा-भला कह दिया।

Rakhi Sawant said to sawara bhasker on open letter teri satak gayi hai
राखी सावंत

बता दें कि स्वरा ने जौहर सीन को देखने के बाद लिखा था, 'लोगों के डर से दीपिका पादुकोण की कमर ढक दी और फिल्म के 70 शॉट भी काट दिए। इतना सब कुछ करने के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हो सकी और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।' इसके अलावा स्वरा ने भंसाली से सवाल पूछा कि क्या कोई स्त्री पुरुष के बिना अधूरी है।

Rakhi Sawant said to sawara bhasker on open letter teri satak gayi hai
Swara Bhaskar

अब राखी ने कहा, 'स्वरा भास्कर तेरी सटक गई है। तेरे दिमाग की अकल अटक गई है।' स्वरा को इतना कहने भर से ही राखी ट्रोल हो गईं। लोगों ने कहा कि राखी तुम पहले से ही इतनी डेंजरस हो। राखी ने इस पोस्ट में स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया है। 

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant said to sawara bhasker on open letter teri satak gayi hai
स्वरा भास्कर - फोटो : SELF

बता दें कि इससे पहले स्वरा के इस लेटर पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री रिएक्शन देते हुए लिखा था, 'मैंने बस्तर में रह चुकी कई पूर्व नक्सल महिलाओं का इंटरव्यू किया है। हर किसी की अपनी दर्द भरी दांस्ता है। उन्होंने कई तरह की प्रताड़ना झेली हैं। अगर वो शादी करती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने की इजाजत नहीं है। मुझे लगता है कि खोखला फेमिनिजम फैलाने वाली स्वरा भास्कर को ऐसे इलाकों में जाकर उन महिलाओं से जरूर मिलना चाहिए।'

विज्ञापन
Rakhi Sawant said to sawara bhasker on open letter teri satak gayi hai
पद्मावत

वहीं दीपिका ने कहा था, 'मैं यह साफ कर दूं कि हम जौहर का प्रचार नहीं कर रहे हैं। आपको फिल्म का सीन या उससे जुड़ी प्रथा को उसी समय के संदर्भ में देखना चाहिए, जिसमें वह दिखायी जा रही हैं, और जब आप ऐसा करेंगे, तब आपको समझ आएगा कि वह कितना दमदार है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed