फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत का अजीबो-गरीब बयान, 'मैं अब शारीरिक संबंध नहीं बनाती, मेरा शरीर मंदिर है'

Sun, 28 Oct 2018 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Says tanushree dutta is a lesbian and my body is a temple
rakhi sawant - फोटो : SOCIAL MEDIA

बात चाहे किसी पर कमेंट करने की हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने की, राखी सावंत ध्यान खींचना जानती हैं। राखी सांवत इन दिनों तनुश्री पर जमकर बरस रही हैं। राखी ने तनुश्री पर मानहानि का केस करने के बाद अब उन पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने ये भी खुलासा किया कि आखिर तनुश्री ने अपना सिर क्यों मुंडवाया था।

Rakhi Sawant Says tanushree dutta is a lesbian and my body is a temple
Rakhi Sawant
अब राखी सावंत ने खुद को भगवान स्वरुप बताया है। राखी सावंत का ये वीडियो बॉलीवुड हंगामा ने जारी किया है। राखी ने कहा- मैं अब खुद को बदल चुकी हूं। भगवान में लीन हो चुकी हूं। राखी ने कहा- तनुश्री ने मेरे प्यार में बाल मुंडवा लिए थे और आश्रम में जाकर बैठ गई थी क्योंकि मिका ने मुझे किस कर लिया था।

Rakhi Sawant Says tanushree dutta is a lesbian and my body is a temple
Rakhi Sawant

राखी ने आगे कहा- तनुश्री को बुरा लगा था क्योंकि मिका ने मुझे किस कर लिया था। उसने कहा था, सिर्फ मैं ही तुम्हें किस कर सकती हूं। लेकिन मैं अब प्रभु में हूं। मैं अब शारीरिक संबंध भी नहीं बनाती। मैं अब सीधा शादी ही करूंगी। मेरा शरीर अब मंदिर के समान है। इसलिए मुझे इसे साफ रखना है। मेरे अंदर भगवान वास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Says tanushree dutta is a lesbian and my body is a temple
rakhi sawant

इतना ही नहीं राखी सवांत ने ये भी कहा "आप लोग सोच रहे होंगे कि एक लड़की किसी लड़की का रेप कैसे कर सकती है? तो मैं बता दूं तनुश्री का सबसे बड़ा सच ये है कि वो लेस्बियन है। उन्होंने कहा कि वो अंदर से एक लड़का है। वो मुझे रेव पार्टी में ले जाती थी। वहां नशीले पदार्थ लेती थीं। बाद में मैं उनसे दूर हो गई। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Says tanushree dutta is a lesbian and my body is a temple
rakhi, tanushree
बता दें तनुश्री ‘फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में लीड किरदार निभा रही थीं लेकिन एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक आइटम नंबर था जिसे बाद में राखी सांवत ने किया था। 10 साल बाद जिस इंटरव्यू में तनुश्री ने नाना और दूसरे लोगों पर आरोप लगाए थे उसमें उन्होंने राखी सावंत का भी नाम लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed