बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर अपने NRI बिजनेसमैन पति की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पति का नाम रितेश बताया है। हालांकि अभी तक उन्होंने दुनियावालों को अपने पति से ना तो मिलवाया है और ना ही कभी सामने लेकर आई हैं। इस बीच अब राखी सांवत ने खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं।
राखी सावंत का नया खुलासा- बोली-'मैं मां बनने वाली हूं', तभी आवाज आई-ये कैसे हो सकता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर अपने NRI बिजनेसमैन पति की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पति का नाम रितेश बताया है। हालांकि अभी तक उन्होंने दुनियावालों को अपने पति से ना तो मिलवाया है और ना ही कभी सामने लेकर आई हैं। इस बीच अब राखी सांवत ने खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं।
दरअसल, राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राखी पति से कहती हैं- 'जानू मैं मां बनने जा रही हूं। इतने में पीछे से आवाज आती है कि ये कैसा हो सकता है मैं तो इंग्लैंड में था। जिस पर राखी सावंत जवाब में कहती हैं कि तो क्या हुआ, तुम्हारा फोटो तो था ना।' जैसा की राखी सावंत ने अभी तक अपने पति को दुनिया के सामने नहीं दिखाया है तो पीछे से केवल एक शख्स की आवाज सुनने को मिलती है।
राखी सावंत के इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति रितेश की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है। फैंस के बीच राखी सावंत के पति को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल राखी ने ये तो बताया कि उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है लेकिन तस्वीर कभी नहीं दिखाई।
बीते दिनों राखी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- ''हाय फैंस, कितने लोग बेकरार हैं मेरे हसबैंड से मिलने के लिए, कितने लोग मुझे बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन चलिए मैं आपका काम आसान कर देती हूं। इस वीडियो के साथ मैं कुछ फोटोज शेयर कर रही हूं। आपको बताना है कि इसमें से मेरा हसबैंड कौन है। किसके साथ मैंने शादी की है।''
इस वीडियो के साथ राखी ने नौ तस्वीरें शेयर कीं और कहा है कि उनमें से एक उनका हसबैंड है। इसके बाद फैंस कमेंट कर बता रहे थे कि राखी ने किससे शादी की है। इससे पहले राखी ने अपनी शादी खबर खुद कंफर्म करते हुए बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे को बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके चलते वो सामने नहीं आना चाहते। वो लंदन में रहते हैं। राखी ने जब काफी समय तक पति के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की तो फैंस को लगा कि उनकी शादी झूठी है।