बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब राखी ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इसमें राखी सब्जी खरीदती नजर आ रही हैं। बता दें कि पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। महाराष्ट्र में भी इससे बचाव को लेकर लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में राखी सावंत का पीपीई किट पहनकर सब्जी खरीदना चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुंबई की सड़कों पर पीपीई किट पहनकर निकलीं राखी सावंत, सब्जी खरीदते हुए वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पीपीई किट में नजर आ रही हैं। पीपीई किट पहनकर भी राखी पोज देना बिल्कुल नहीं भूलीं। मास्क हटाकर रखी फोटोग्राफर्स को पोज देती नजर आईं। अभिनेत्री का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
राखी सावंत वीडियो में सब्जी के दाम पूछती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि राखी आधा किलो करैला और ढाई सौ ग्राम प्याज मांग रही हैं। बैंगन के अलावा वो अन्य सब्जियों के दाम भी पूछती दिखीं। वहीं, सब्जी खरीदने के दौरान वो दुकान वालों से भी मास्क पहनने का आग्रह कर रही हैं।
राखी 300 रुपये में इतनी सब्जी लेकर खुश हैं। वहीं, उनके पास खुदरा पैसे नहीं हैं, जिसके बाद वो अपने स्टाफ को पैसे देने की बात कहती नजर आ रही हैं। राखी के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब राखी सब्जियां खरीदने गई हों। पिछली बार जब वे शॉपिंग करने गई थीं तो दुकानदार से महंगी सब्जी को लेकर बहस हो गई थी और वो खाली हाथ ही लौट आई थीं। क्योंकि सब्जी वाले ने उनका सोलह सौ पचास रुपये का बिल बना दिया था।
हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान को अपनी मां के ऑपरेशन के लिए शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने सलमान खान और सोहेल खान को किसी मसीहा से कम नहीं बताया था। इसके साथ ही राखी सावंत ने कोरोना से बचने की सलाह दी थी।