राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने अनोखे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपने उन्हें कई वीडियोज में पैपराजी के साथ मजाक करते हुए भी देखा होगा। अभी हाल ही में राखी सावंत को कुत्ते ने काट लिया है। हाल ही में राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ओह, ये क्या हो रहा है मेरे साथ, मुझे अब इंजेक्शंस लेने होंगे। कुत्ते ने मुझे काट लिया दोस्तो, अब मैं कुत्ते को काटूंगी।' राखी ने पैपराजी से कहती हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया, इसलिए वह दो दिन से आराम कर रही थीं। साथ ही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर बार की तरह राखी उतनी चुलबुली नहीं दिख रही हैं।
वीडियो: 'बिग बॉस' के घर के बाहर कुत्ते ने राखी सावंत को काटा, परेशान होकर बोलीं- अब मैं उन्हें काटूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने अनोखे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपने उन्हें कई वीडियोज में पैपराजी के साथ मजाक करते हुए भी देखा होगा। अभी हाल ही में राखी सावंत को कुत्ते ने काट लिया है। हाल ही में राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ओह, ये क्या हो रहा है मेरे साथ, मुझे अब इंजेक्शंस लेने होंगे। कुत्ते ने मुझे काट लिया दोस्तो, अब मैं कुत्ते को काटूंगी।' राखी ने पैपराजी से कहती हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया, इसलिए वह दो दिन से आराम कर रही थीं। साथ ही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर बार की तरह राखी उतनी चुलबुली नहीं दिख रही हैं।
राखी कहती हैं कि उन्हें बिग बॉस के सेट पर कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने बताया कि सेट से घर जाते समय रात को कुत्ते ने काटा। साथ ही वह कहती हैं, 'इंजेक्शन लेना पड़ता है क्या? राखी कहती हैं, 'जिंदगी खराब हो गई है, कभी वैक्सीन के इंजेक्शन लो, कभी विटामिन के लो तो कभी कुत्ते के काटने के लो। वह आगे कहती हैं, 'इंजेक्शन लेते लेते मैं खुद ही इंजेक्शन बन गई हूं, मैं सोच रही हूं मैं ही कुत्ते को काट लूं।'