बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश राज आज कल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि उनके नाम की चर्चा की वजह कोई विवादित बयान नही है बल्कि अपनी ही पत्नी संग रचाई दूसरी शादी है। हाल ही में प्रकाश राज ने 56 वर्ष की उम्र में अपनी पत्नी पोनी वर्मा संग दोबारा शादी कर ली। एक तरह जहां उनके इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया तो वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।
मीम्स: प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से की दूसरी बार शादी, यूजर्स बोले- यहां एक बार घोड़ी पर चढ़ना नसीब नहीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि प्रकाश राज ने पोनी वर्मा संग साल 2010 में शादी की थी। उस वक्त वो 45 साल के थे। प्रकाश और पोनी ने परिवार के कुछ लोगों और करीबी दोस्तों के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने साल 1994 में ललिता कुमार से शादी रचाई थी। हालांकि उनके बेटे के निधन के बाद से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और प्रकाश राज पोनी के प्यार में पड़ गए।
अब प्रकाश और पोनी की रिमैरिज पर तरह तरह के मजेदार मीम आ रहे हैं। एक यूजर ने तनू वेड्स मनू रिटर्न्स के डायलॉग को पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'यहां एक बार घोड़ी पर चढ़ना नसीब नहीं हुआ और ये घोड़ी पर ही घूम रहें'। वहीं एक और सिंगल का दुख बताती हुई तस्वीर पोस्ट की गई। इन सभी मीम्स में सिंगल का दुख दिखाया गया है।

प्रकाश राज ने बताया कि उनका बेटा अपनी माता पिता की दोबारा शादी देखना चाहता था ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि वो एक बार फिर शादी करेंगे और सात वचन पढ़ेंगे। उनके इस फैसले पर सिंगल्स को भले ही बहुत दुख हुआ हो लेकिन लोगों को प्रकाश राज का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आया है।
बता दें कि प्रकाश राज के अलावा गोविंदा, अनु कपूर और आफताब शिवदसानी भी अपनी पत्नी संग दो बार शादी कर चुके हैं। गोविंदा ने शादी की बात कई साल तक मीडिया से छिपा कर रखी थी ऐसे में उन्होंने दोबारा शादी की थी। वहीं अनु कपूर ने दूसरी पत्नी को तलाक देकर पहली पत्नी संग शादी की थी। आफताब शिवदसानी ने भी अपना प्यार जाहिर करने के लिए अपनी पत्नी संग दूसरी बार शादी की थी।