फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: हेमा मालिनी की साड़ियों का मजाक बनाती थीं निर्माताओं की बीवियां, कहतीं- मदरासन आ गई

Wed, 25 Aug 2021 05:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 25 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
When Hema Malini revealed how producers' wives would make fun of her sarees
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। फिल्मों में अभिनय के साथ ही वो अपनी साड़ियों की वजह से भी सुर्खियों में रहीं। हेमा मालिनी को आपने अक्सर भारी भरकम कांजीवरम साड़ी में देखा होगा। कम ही लोग जाते हैं कि अपनी कांजीवरम साड़ी और ड्रेसिंग सेंस के लिए हेमा मालनी को कठोर टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा था। साल 2015 में अपने एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी का कहना था कि उनकी मां जया चक्रवर्ती उन्हें पारंपरिक साड़ी पहनाती थी। उन्होंने विरोध करने की भी कोशिश की, लेकिन व्यर्थ रहा।



हेमा मालिनी की इन कांजीवरम साड़ियों को देखकर निर्माताओं की बीवियां उनपर हंसती थी। खुद हेमा ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने एक बार खुलासा किया कि निर्माताओं की पंजाबी बीवियां उनकी कांजीवरम साड़ियों का मजाक बनाती थीं। कहती थीं वो देखो मदरासन आ गईं।

When Hema Malini revealed how producers' wives would make fun of her sarees
हेमा मालिनी - फोटो : सौजन्य हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने बताया था, उनकी मां ने उन्हें भारी कांजीवरम साड़ियां पहनाईं। उन्होंने कहा था कि मेरी परवरिश में मां का बहुत बड़ा हाथ था। मैं जो हूं, उनकी वजह से ही हूं। उन्होंने ही मुझे शास्त्रीय नृत्य सीखने के लिए प्रेरित किया। अगर मैं शास्त्रीय नर्तक नहीं होती तो मुझे ये सब हासिल नहीं होता।

When Hema Malini revealed how producers' wives would make fun of her sarees
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेमा मालिनी ने अपनी मां की 17वीं पुण्यतिथि पर कहा था, मेरे लिए सबकुछ मेरी मां है। उन्होंने ही मुझे बनाया।उनकी उपस्थिति आज भी मेरा मार्गदर्शन करती है। हेमा मालिनी आखिरी बार पर्दे पर साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म शिमला मिर्ची में दिखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Hema Malini revealed how producers' wives would make fun of her sarees
हेमा मालिनी, एशा देओल - फोटो : instagram: imeshadeol

हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने जन्म से पहले ही उनका नाम हेमा सोच लिया था। उनकी मां ने हेमा के पैदा होने से पहले ही अपने शयनकक्ष में दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के अनेक चित्र लगा रखे थे। आपको बता दें कि हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती खुद नर्तकी बनना चाहती थीं, पर बन नहीं सकीं। जिस कारण उन्होंने अपनी बेटी को शास्त्रीय नृत्य की तरफ प्रेरित किया।

 

विज्ञापन
When Hema Malini revealed how producers' wives would make fun of her sarees
मां के साथ हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो

जब हेमा मालिनी चौदह साल की थीं उनके दरवाजे पर फिल्म निर्माता दस्तक देने लगे थे। निर्माता-निर्देशक श्रीधर ने फोटो सेशन के लिए हेमा को साड़ी पहनाई, ताकि वो अपनी उम्र से बड़ी दिखाई दे सकें। राजकपूर ने एक बार हेमा मालिनी से कहा था, यह लड़की सिनेमा की बहुत बड़ी स्टार बनेगी। आपको बता दें कि हेमा मालिनी की मां धर्मेंद्र को पसंद नहीं करती थी, लेकिन जानती थी कि वो उनकी बेटी से शादी करना चाहते हैं। वह चाहती थीं कि उनका दामाद दक्षिण भारतीय हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed